Close

राहुल गांधी के साथ शादी की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- शर्म आनी चाहिए उन लोगों को…(Kangana Ranaut Got Furious Over Fake Marriage Rumours With Rahul Gandhi, Says – it’s Pathetic)

हाल ही में एक मीम पेज ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Actress Aur Sansad Kangna Ranaut) की शादी की झूठी अफवाह फैलाई (Fake Marriage Rumours) थी कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे तो वे उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं. जैसे ही इस पोस्ट पर कंगना रनौत की नजर पड़ी तो गुस्सा फूट पड़ा. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई.

Kangana Ranaut

अक्सर अपने बेबाक बयानों से सी चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत एक बार चर्चा में है. लेकिन इस बार चर्चा की वजह उनका बेबाक बयान नहीं बल्कि उनका गुस्सा है. असल में मामला ये है कि एक मीम पेज ने कंगना रनौत की शादी की झूठी अफवाह फैलाई थी. इस मीम पेज ने कंगना रनौत के बारे में एक फर्जी कमेंट पोस्ट किया. इस पोस्ट में लिखा था- अगर राहुल गांधी बीजेपी जॉइन करेंगे तो मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं.

Kangana Ranaut and Rahul Gandhi

जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ तो कंगना रनौत की नजर इस पोस्ट पर पड़ गई. उसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीम पेज की पोस्ट को रीशेयर करते हुए शादी की झूठी अफवाह फैलाने वाले लोगों की जमकर क्लास लगा दी. एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं है

Kangana Ranaut

इस पोस्ट के कैप्शन में अपना रिएक्शन देते हुए कंगना रनौत ने लिखा- 'ये खबर पूरी तरह से फर्जी है. राजनीति में भी महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है. जो लोग ये फेक न्यूज फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए.

Kangana Ranaut

कंगना के इस रिएक्शन से ये साफ हो गया है कि एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी ये खबर पूरी तरह से फेक है.प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अपनी आगामी फिल्म क्वीन के सीक्वल की शूटिंग में बिजी है.

Share this article