Close

‘आपने स्क्रीन को रोशन कर दिया’ आलिया भट्ट बनीं सासू मां और ननद की सबसे बड़ी चीयरलीडर, ‘दादी की शादी’ के रिव्यु में लुटाया प्यार (‘You light up the screen’ Alia Bhatt turns cheerleader for Neetu Kapoor, Riddhima’s debut Daadi Ki Shaadi)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी के बाद से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वाइफ, बहू और मां का रोल परफेक्टली निभा रही हैं, खासकर अपनी सासू मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ वो बहुत ही स्वीट बॉन्डिंग शेयर करती हैं. सासू मां के साथ जब भी उनकी पब्लिक स्पॉटिंग होती है, वो फैंस के लिए विजुअल ट्रीट का मोमेंट बन जाता है. 

Alia Bhatt and Neetu Kapoor

इस स्वीट बॉन्डिंग के साथ ही अब आलिया भट्ट अपनी नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की चीयर लीडर (Alia Bhatt turns cheerleader for Neetu Kapoor, Riddhima) भी बन गई हैं. आलिया उनकी हाल ही में रिलीज़ फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) की सबसे बड़ी सपोर्टर बनकर सामने आई हैं. शुक्रवार को आलिया ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि फिल्म देखकर उनके चेहरे पर 'प्यारी सी मुस्कान' आ गई.

Alia Bhatt

फिल्म की कहानी और फैमिली मोमेंट्स की तारीफ करते हुए आलिया ने लिखा, "फिल्म में ट्विस्ट, टर्न और लगातार हंसी है.दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ परिवार की मजेदार और प्यारी नोंक झोंक को खूबसूरती से दिखाया गया है."

Alia Bhatt and Neetu Kapoor

आलिया ने नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की. दोनों को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "आप दोनों स्क्रीन पर चमक रहे हो." साथ ही आलिया ने फैंस से फिल्म थिएटर में जाकर देखने की अपील भी की.

Alia Bhatt and Neetu Kapoor

'दादी की शादी' फैमिली कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जो 8 मई को थियेटर्स में रिलीज़ हो चुकी है.  इस फ़िल्म से रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने 45 की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फ़िल्म में रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor), कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma), सारथ कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फ़िल्म लोगों को पसंद आ रही है और इसे लोगों का अच्छा प्यार मिल रहा है.

Alia Bhatt and Neetu Kapoor
Riddhima Kapoor posts selfie with Alia Bhatt and mom Neetu Kapoor at Ranthambore resort

Share this article