Close

Sonam Kapoor-Anand Ahuja Wedding Anniversary: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सेलिब्रेट किए शादी के 8 बेमिसाल साल, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी अनसीन मेमोरीज (Sonam Kapoor And Anand Ahuja Celebrate 8 Remarkable Years Of Marriage, Actress Shares Unseen Memories)

बॉलीवुड की फैशनिस्टा और एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके हसबैंड आनंद आहूजा (Sonam Kapoor And Anand Ahuja) आज, 8 मई को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह सेलिब्रेट (Celebrate 8 Years Of Marriage) कर रहे है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो और नोट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड आनंद आहूजा को अपनी उतार चढ़ावों वाली लाइफ का सुकून बताया है.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

अपनी शादी की 8वीं सालगिरह के मौके पर एक्ट्रेस सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कर देने वाला नोट भी पोस्ट किया है.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

वीडियो और नोट में सोनम ने अपने शादी के 8 बेमिसाल सालों की तस्वीरें शेयर की हैं और इमोशनल कर देने नोट में एक्ट्रेस ने अपनी मैरिड लाइफ के उतार-चढ़ाव और खुशियों को समेटने की कोशिश की है.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

सोनम कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कपल पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है. इस वीडियो मोंटाज में कपल के एक साथ बिताए पिछले 10 सालों (रिलेशनशिप और शादी) के खूबसूरत पलों को कैप्चर किया है. इस वीडियो मोंटाज में सोनम और आनंद की वेकेशन फोटोज, शादी की अनसीन फोटोज, बच्चों के साथ बिताए प्यारे पल और अनेक इमोशन्स की झलकियां हैं.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

वीडियो मोंटाज के साथ एक्ट्रेस ने इमोशनल नोट भी लिखा है - तुम्हारे साथ रहते हुए एक दशक बीत गया. शादी के आठ साल, तीन शहर, तीन घर और दो प्यारे-प्यारे बेटे. हमने अपने सपनों को जीरो से बुना है. कई रिस्क लिए, सबक सीखे, बिजनेस खड़े किए, असफलताओं का सामना किया और साथ ही अपनी जीत का जश्न भी मनाया.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

एक्ट्रेस ने इस लंबे चौड़े नोट में अपने हसबैंड आनंद आहूजा को अपना बिगेस्ट सपोर्ट सिस्टम बताया है. सोनम ने नोट में लिखा है कि वक्त के साथ उनका प्यार और सम्मान और अधिक गहरा हुआ है. आनंद उनकी लाइफ़ का कॉम है, वे ही वो इंसान हैं जिनके साथ वह सुबह की पहली बात करना चाहती हैं और रात को उनके बगल में सुकून से सोना चाहती हैं.

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

आनंद की प्रशंसा करते हुए सोनम ने लिखा है- 10 साल बाद वे आनंद को और भी ज्यादा गहराई और समझदारी के साथ प्यार करने लगी हैं.आनंद का शुक्रिया अदा करते हुए सोनम ने ये भी लिखा है कि वे आनंद के अलावा किसी और के साथ अपनी लाइफ बिताने की सोच भी नहीं सकती हैं.

Share this article