रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी के बाद से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वाइफ, बहू और मां का रोल परफेक्टली निभा रही हैं, खासकर अपनी सासू मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ वो बहुत ही स्वीट बॉन्डिंग शेयर करती हैं. सासू मां के साथ जब भी उनकी पब्लिक स्पॉटिंग होती है, वो फैंस के लिए विजुअल ट्रीट का मोमेंट बन जाता है.

इस स्वीट बॉन्डिंग के साथ ही अब आलिया भट्ट अपनी नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की चीयर लीडर (Alia Bhatt turns cheerleader for Neetu Kapoor, Riddhima) भी बन गई हैं. आलिया उनकी हाल ही में रिलीज़ फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) की सबसे बड़ी सपोर्टर बनकर सामने आई हैं. शुक्रवार को आलिया ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि फिल्म देखकर उनके चेहरे पर 'प्यारी सी मुस्कान' आ गई.

फिल्म की कहानी और फैमिली मोमेंट्स की तारीफ करते हुए आलिया ने लिखा, "फिल्म में ट्विस्ट, टर्न और लगातार हंसी है.दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ परिवार की मजेदार और प्यारी नोंक झोंक को खूबसूरती से दिखाया गया है."

आलिया ने नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की. दोनों को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "आप दोनों स्क्रीन पर चमक रहे हो." साथ ही आलिया ने फैंस से फिल्म थिएटर में जाकर देखने की अपील भी की.

'दादी की शादी' फैमिली कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जो 8 मई को थियेटर्स में रिलीज़ हो चुकी है. इस फ़िल्म से रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने 45 की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फ़िल्म में रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor), कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma), सारथ कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फ़िल्म लोगों को पसंद आ रही है और इसे लोगों का अच्छा प्यार मिल रहा है.

