Close

रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस को दिखाई हसबैंड विजय देवरकोंडा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां, बोलीं- एक परफेक्ट दिन था… (Rashmika Mandanna gives fans a peek into husband Vijay Deverakonda’s birthday celebrations, ‘Was a perfect day’)

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) ने सोशल मीडिया पर फोटोज की एक एडोरेबल सीरीज़ शेयर की हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने अपने फैंस उन खूबसूरत पलों की झलकियां दिखाई हैं कि उन्होंने अपने हसबैंड विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) के साथ कैसे बर्थडे सेलिब्रेट किया.

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपने चाहनेवालों को वाइफ विद कैमरा रोल एनर्जी के साथ अपने हसबैंड विजय देवरकोंडा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं. फोटोज की इन सीरीज में एक्ट्रेस पसीना बहाते हुए जिम सेल्फी से लेकर फैमिली के साथ टाइम बिताते हुए और कोजी कार मोमेंट्स दिखाए हैं.

बता दें कि 9 मई को विजय देवरकोंडा का 37वाँ बर्थडे था. और ये मौका इसलिए भी खास था कि ये रश्मिका से शादी के बाद ये विजय का पहला बर्थडे था. रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज की सीरीज की झलकियां फैंस को दिखाई हैं. साथ में एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा रोमांटिक नोट भी लिखते हुए दिनभर की झाड़ी एक्टिविटीज की झलक दिखाते हुए इस दिन को परफेक्ट डे बताया है.

इस रोमांटिक नोट में एक्ट्रेस ने लिखा है- आज मेरे पति का बर्थडे है. और मेरा आज का दिन कुछ इस तरह बीता, लेकिन रिवर्स ऑर्डर में. हम सेलेब्रेशन के लिए अपने दोस्त के घर जा रहे हैं, उससे पहले हम जिम जाकर वर्कआउट किया. मैंने थोड़ा लेकिन जल्दी-जल्दी कार्डियो किया. तब तक विज्जू एक मीटिंग के लिए बाहर गए थे. उससे पहले हम लोग अपने फ्रेंड्स से मिले जो विज्जू को बर्थडे विश करने घर आए थे. उन्होंने मुझे भी ढेर सारा प्यार दिया. इस से भी पहले मैंने पापा और शिम्मू को गुड मॉर्निंग विश की, जो विजय के जन्मदिन के लिए यहां आए हैं. इस तरह से मेरा दिन परफेक्ट बीता.

रश्मिका ने आगे ये भी लिखा, 'मुझे वो दिन बहुत अच्छा लगता हैं, जब आपने किसी शूटिंग के लिए डेट तय की हो, लेकिन किसी कारण से शूटिंग कैंसल हो जाए और आपको सेलिब्रेशन का मौका मिल जाए. मुझे ये बहुत अच्छा लगता है. बर्थडे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यारे विज्जू.

रश्मिका का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. कपल के फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को लाइक्स और कमेंट कर विजय को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Share this article