Close

ऋषि कपूर से बहुत डरती थीं नीतू कपूर, उनके लिए रखे कई व्रत, उनकी फिल्में न चलने पर मंदिरों-गुरुद्वारों में की पूजा, नीतू ने खोले अपनी मैरिड लाइफ के राज़ (Neetu Kapoor Reveals Untold Secrets of Married Life With Rishi Kapoor: ‘I Was Scared of Him, Kept Fasts, Visited Temples & Gurudwaras When His Films Flopped)

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की गिनती बॉलीवुड के आइकोनिक कपल्स में की जाती थी. दोनों ने 1980 में शादी की थी. 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया. दोनों का 40 सालों का साथ रहा और ये 40 साल कई खट्टी मीठी यादों भरा रहा. हाल ही में एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की और कई दिलचस्प बातें (Neetu Kapoor Reveals Untold Secrets of Married Life) शेयर कीं. उन्होंने बताया कि वो ऋषि कपूर के लिए कितने व्रत रखती थीं. 

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor

नीतू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) को लेकर न्यूज़ में बनी हुई हैं. हाल ही में वो सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया कि 14-15 साल की उम्र से ही ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता जुड़ गया था और कई सालों का उनका साथ रहा. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पूरी ज़िंदगी ऋषि कपूर के ही इर्द-गिर्द ही घूमती थी. 

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor

नीतू कपूर ने बताया, "मैं उनसे 14-15 साल की उम्र में मिली थी, एक तरह से मैं उनके साथ ही बड़ी हुई. मैंने दुनिया नहीं देखी थी. उन्होंने ही मुझे दुनिया दिखाई. वह मुझे डिस्कोथेक ले जाते थे. उन्होंने मुझे शराब पीना सिखाया. शायद मैं उनसे बहुत डरती थी. मैं हमेशा उन्हें खुश रखने की कोशिश करती थी."

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor

नीतू कपूर ने आगे कहा, मैं उन्हें दुखी या परेशान नहीं देख सकती थी. जब ऋषि की फिल्में नहीं चलती थीं, तो मैं तरह-तरह के व्रत रखती थी, मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में जाती थी. पता नहीं मैंने अपनी जिंदगी में कितनी नवीना की होंगी ताकि उनकी फिल्में चल सकें. यही मेरी जिंदगी थी और बहुत ही भोली-भाली जिंदगी थी. आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैं कितनी इनोसेंट थी. मैंने जिंदगी को बस वैसे ही जी लिया जैसे वो मेरे सामने आई."

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर और अपनी मैरिड लाइफ के बारे में और भी कई यादें शेयर कीं. उनके इंटरव्यू के क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Share this article