एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'लॉकअप' (Big Boss And Lock-up) से दर्शकों के दिल में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीम (Actress Mandana Karimi) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने हमेशा के लिए इंडिया छोड़ (Leaves India Forever) दिया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में देश छोड़ने की वजह भी बताई है.

मीडिया से मिली खबर के अनुसार ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीम ने भारत को हमेशाहमेशा के लिए छोड़ दिया है. इस खबर को जानने के बाद से फैंस बहुत हैरान हो रहे हैं. मंदाना करीम पिछले 16 सालों से भारत में रह रही थीं. उनका लिए भारत उनके दूसरे घर के जैसा था. और अब एक्ट्रेस ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर इंडिया को अलविदा कह दिया है.

मंदाना ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन होस्ट किया था. इस सेशन में एक्ट्रेस से एक फैंस ने सवाल पूछा कि क्या वह सच में मुंबई छोड़ रही हैं, तो मंदाना को सच बताते हुए एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने भावुक होते हुए कहा- मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे एक दिन 'गुडबाय इंडिया' कहना पड़ेगा. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल निर्णय है. यहां मैंने अपनी लाइफ के 16 बेहद खूबसूरत साल बिताए हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं एक नए देश में, एक नए घर के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करूं.

इस वीडियो में एक्ट्रेस ने भारत छोड़ने की वजह भी बताई है कि ईरान में चल रहे मानवाधिकार आंदोलनों का समर्थन करने और उन पर खुलकर अपनी राय और विचार रखने की वजह से एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. इसी वजह से उन्होंने देश छोड़ने का निर्णय लिया.

अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर करते हुए मंदाना ने ये भी कहा कि इस मुश्किल लड़ाई में वे अपने को बहुत अकेला महसूस कर रही थीं. उनको वह सपोर्ट नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी. मेरी लड़ाई भारत में लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब इसे और अधिक खींचने का कोई मतलब नहीं है. बता दें कि मंदाना करीमी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' में नजर आई थीं, लेकिन पॉपुलेरिटी उन्हें रियलिटी शोज से मिली. एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'थार' में नजर आई थीं.
