Close

‘रेखा इतनी खूबसूरत हैं, कौन अट्रैक्ट नहीं होगा?’ रेखा संग पापा राज बब्बर के अफेयर पर बोले आर्यन बब्बर, बोले- इसमें क्या गलत है? (‘Who would not get attracted to Rekha’ Arya Babbar breaks silence on Papa Raj Babbar’s affair with Rekha, Says- What’s wrong in this)

रेखा (Rekha) की प्रेम कहानियों में एक लव स्टोरी ऐसी भी है, जिसका ज़िक्र बहुत ही कम हुआ है. राज बब्बर (Raj Babbar) के साथ रेखा ने 80 के दशक में 'अगर तुम ना होते', 'संसार' और 'इंसाफ की आवाज' जैसी कई फिल्मों में काम किया और  इन फिल्मों ने उन्हें पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया, जिसके चलते पर्दे के बाहर भी उनके रिश्ते (Rekha-Raj Babbar affair) की चर्चा होने लगी. 

Raj Babbar's affair with Rekha

इधर राज बब्बर ने दो शादियां की. पहली नादिरा से, इसके बाद स्मिता पाटिल (Smita Patil) से. इसके बावजूद उनका नाम रेखा से भी जुड़ा. अब राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर (Arya Babbar) ने इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. आर्यन ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. 

Arya Babbar

आर्य बब्बर हाल ही में एक पॉडकास्ट में आए थे. यहां उनसे जब रेखा और राज बब्बर के अफेयर (Arya Babbar on Rekha-Raj Babbar affair) के बारे में पूछा गया तो आर्य ने कहा कि रेखा की तरफ आकर्षित होना कोई हैरानी की बात नहीं है. उन्होंने कहा, "इतनी खूबसूरत औरत, कौन अट्रैक्ट नहीं होगा? तो अगर उन्हें आकर्षण महसूस हुआ, तो यह नॉर्मल है. इसमें क्या गलत है?"

Raj Babbar's affair with Rekha

एंकर ने उस अफवाह का भी ज़िक्र किया जब कहा गया था कि दोनों को एक बार सड़क पर साथ दौड़ते देखा गया था और लोगों को कभी पता नहीं चला कि यह सुबह की दौड़ थी, दोपहर की या शाम की. इस पर आर्यन ने कहा, "आपका सवाल से लग रहा है कि रेखा जी और पापा के बीच एक दौड़ हुई थी. इसका मतलब है कि दोनों फिट थे."

Arya Babbar

बता दें कि रेखा और राज बब्बर के बीच लवस्टोरी की शुरुआत तब हुई थी, जब रेखा का दिल अमिताभ बच्चन की वजह से टूटा था. अमिताभ बच्चन से बेपनाह मोहब्बत करने वाली रेखा इस प्यार का सपना बिखरने से बुरी तरह से टूटी हुई थीं और जिंदगी से भी मायूस हो चुकी थीं. रेखा के मन में अमिताभ बच्चन से रिश्ता टूटने की टीस ऐसी थी कि वह उन्हें भुलाये नहीं भूल पा रही थीं. इस मुश्किल दौर में राज बब्बर रेखा का सहारा बने. भावनात्मक रूप से एक-दूजे के दुःख दर्द बांटते-बांटते दोनों करीब आ गए. दोनों कई फिल्मों में साथ में काम कर रहे थे. दोनों ही अपनी जिंदगी में पूरी तरह से अकेले थे, क्योंकि तभी स्मिता पाटिल की डेथ हुई थी और राज बब्बर की ज़िंदगी में भी खालीपन था. जिंदगी के इसी खालीपन ने दोनों के नजदीकियां बढ़ा दीं.

Raj Babbar and Arya Babbar

लेकिन इससे पहले कि दोनों का प्यार परवान चढ़ता, कहते हैं रेखा का कोई चाहने वाला राज बब्बर को धमकियां देने लगा. इतना ही नहीं, एक बार तो उसने एक गुंडे को भेज राज बब्बर को धमकी दे दी कि वह रेखा से दूर रहें.  आखिरकार राज बब्बर ने रेखा से दूरी बना ली और पहली वाइफ नादिरा के पास लौट गए. इस तरह एक लव स्टोरी की ढंग की शुरुआत होने से पहले ही अंत हो गया.

Share this article