Close

रोनित रॉय ने किया अपने फैंस को सावधान, एक्टर के नाम पर लड़कियों से पैसा वसूल करता था शख्स (Ronit Roy warns fans after a fraudster uses his name to ask girls for money)

एक्टर रोनित रॉय (Actor Ronit Roy) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये चेतावनी दी है एक शख्स ने उनके नाम का इस्तेमाल लड़कियों से कॉन्ट्रैक्ट करने और पैसे मांगने के लिए किया है. एक्टर ने अपने फैंस से ये रिक्वेस्ट की है ऐसे धोखेबाज लोगों (Fraudster) से सावधान रहें. ऐसे ऑनलाइन संदिग्ध मेसेजस (Online Suspicious Messages) की रिपोर्ट करें और सतर्क रहें.

Ronit Roy

एक्टर रोनित रॉय ने उन धोखेबाज लोगों को कड़ी चेतावनी दी है जो उनके नाम का दुरुपयोग कर कर रहे हैं. रोनित को ये जानकारी मिली है कि कुछ धोखेबाज लोग महिलाओं और लड़कियों से मीटिंग के नाम पर पैसा वसूलने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब एक्टर ने इस अपना तीखा रिएक्शन दिया है.

Ronit Roy

रोनित रॉय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को अलर्ट किया हैअपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कोई शख्स उनके नाम का मिसयू कर लड़कियों के धोखा दे रहा है. उनसे कॉन्टैक्ट कर paise मांग रहा है. साथ ही रोनित ने उस शख्स का फोन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक किया है, ताकि कोई भी इस जाल में फंसकर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार न हो.

Ronit Roy

रोनित रॉय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को अलर्ट किया है. इस पोस्ट में रोनित ने लिखा - कुछ धोखेबाज किस्म के लोग सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल लोगों को खासकर लड़कियों को ठगने और उनका फायदा उठाने के लिए कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें. बेहतर होगा कि आप इसकी जानकरी संबंधित सेलिब्रिटी को दें. न तो मैंने और न ही मेरी टीम ने कभी भी आपसे पैसे या इस तरह की कोई मदद मांगने के लिए संपर्क किया है.

Ronit Roy

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस उन्हें जागरूक करने के लिए रोनित को थैंक्स लिख रहे हैं.

Share this article