Close

जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता हुए कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट, तो गर्व और खुशी से गदगद हुईं मां, दिखाई सेरेमनी की झलक, जूही की बेटी भी रही हैं टॉपर (Juhi Chawla’s son Arjun Mehta graduates from Columbia university, Actress Shared proud moment)

जूही चावला (Juhi Chawla) ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता (Jai Mehta) से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं- बेटी जाह्नवी (Juhi Chawla's daughter Jahnavi Mehta) , जिनका जन्म 2001 में हुआ और अर्जुन (Juhi Chawla's son Arjun Mehta), जिनका जन्म 2003 में हुआ है. शादी के बाद से ही जूही अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत ही प्राइवेट रखती हैं. उन्होंने अपने दोनों बच्चों को भी लाइमलाइट से पूरी तरह दूर ही रखा है. लेकिन अब उन्होंने बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है. 

Juhi Chawla

दरअसल जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Juhi Chawla's son graduates from Columbia university) पूरा कर लिया है. जूही ने अब बेटे का ये खास वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वो कितनी प्राउड महसूस कर रही हैं. 

Juhi Chawla's son Arjun Mehta

जूही ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में आयोजित बेटे अर्जुन की ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉन्वोकेशन हॉल खचाखच भरा है और लाउडस्पीकर पर अर्जुन मेहता के नाम की घोषणा की जा रही है. तभी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अर्जुन स्टेज पर पहुंचते हैं और अपना कॉन्वोकेशन सर्टिफिकेट लेते हैं. 

Juhi Chawla's son Arjun Mehta

जाहिर है ये किसी भी मां के लिए प्राउड मोमेंट होता है. जूही चावला के लिए भी ये बहुत ही खुशी का मोमेंट था. उन्होंने ये प्राउड मोमेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'कोलंबिया का प्राउड ग्रेजुएशन'. 

Juhi Chawla

यह पहली बार नहीं है जब जूही चावला-जय मेहता के परिवार से किसी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. उनकी बेटी जाह्नवी मेहता ने भी 2023 में ग्रेजुएशन किया था, तब भी जूही ने उनकी फोटोज शेयर किया था और खुशी जाहिर की थी.

Juhi Chawla's son Arjun Mehta

Share this article