Close

‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक वर्जन पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- वरुण धवन कभी सलमान खान नहीं बन सकता (Abhijeet Bhattacharya Blast On Chunnari Chunnari Remake Version, Says- Varun Dhawan K abhi Salman Khan Nahi Bann Sakta)

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवान तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishk Hona Hai) के 'चुनरी चुनरी' का रीमेक वर्जन (Remake Version Of Chunnri Chunnari) बीते कल रिलीज़ हुआ. इस रीमेक वर्जन को सुनकर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijit Bhattacharya) बहुत ही निराशा हुए और अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Abhijeet Bhattacharya

अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े पर रिक्रिएट किए गए गाने 'चुनरी चुनरी' ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. आइकॉनिक ट्रैक चुनरी चुनरी के रीमेक वर्जन को देखने के बाद व्यूअर्स को निराशा हाथ लगी है. अब इस ऑनलाइन डिबेट में इस गाने को गाने वाले ओरिजनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी कूद पड़े हैं. उन्होंने चुनरी चुनरी के रिक्रिएट वर्जन की खुलकर आलोचना की है. साथ हो बॉलीवुड के सुपरहिट्स और पॉपुलर गानों के बार-बार रीमेक वर्जन बनाने के लिए सिंगर ने वरुण धवन पर तंज भी कसा है.

Varun Dhawan

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म के गाने चुनरी चुनरी पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि चुनरी चुनरी आइकॉनिक सॉन्ग साल 1999 में आई फिल्म बीवी नंबर 1 का है. ये गाना सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. जिसे अभिजीत और ... ने गाया है. और अब अभिजीत भट्टाचार्य ने इस गाने के रिक्रिएटेड वर्जन पर अपनी निराशा व्यक्त की है.

Abhijeet Bhattacharya

इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा- ये गाना सलमान खान की लाइफ का बिगेस्ट सॉन्ग था. जब ये सॉन्ग आया था तब से लेकर अब तक ट्रेडिंग है. सलमान की लाइफ का सबसे बड़ा हिट है चुनरी चुनरी... उस वक्त एक सलमान एक उभरता हुए स्टार था सलमान, न कि सुपर स्टार था. चुनरी चुनरी के रिक्रिएट वर्जन पर रिएक्ट करते हुए अभिजीत ने कहा- एक्टर वरुण धवन सिर्फ सेकंड हैंड फिल्में करते हैं, खासतौर से अपने पिता डेविड धवन की डायरेक्ट की ही हुई ओरिजनल फिल्में को. वो उन गानों को भी इस्तेमाल करते हैं जो पहले हिट हो चुके हैं. वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता है सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा अंतर है.

Varun Dhawan

इए रीमेक वर्जन पर चुटकी लेते हुए अभिजीत ने ये भी कहा कि असल में ये गाना रोमांटिक ट्रैक पर है, रीमेक वर्जन सुनने पर भजन की तरह लग रहा है.इस फिल्म के मेकर्स ने इस हिट गाने को रीक्रिएट करने से पहले कभी भी उनसे संपर्क नहीं किया. अगर कॉन्टेक्ट किया होता तो वे भी इसे रीमेक करने से पहले सोचते. लेकिन अब इस गाने का रीमेक वर्जन बनने के बाद वे खुश है कि उन्होंने ये गाना नहीं किया.

Varun Dhawan

बता दें कि बीते कल अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स ने 'चुन्नरी चुन्नरी' का रिलीज़ किया. रीमेक वर्जन को अक्षय रहेजा और अभिषेक सिंह ने अरेंज किया है और रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है.

Share this article