पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Punjabi Singer Honey Singh) किसी परिचय के मोहताज नहीं है, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह अपनी लाइफ के ऐसे डार्क सर्कल्स खोले, जिसे सुनकर फैंस को जबरदस्त झटका लगा है. सिंगर ने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) की वजह से उनके बाल झड़ गए हैं और वे गंजे (Bald Look) हैं. विग (Wig) पहनते हैं.

आज की जेन जी पंजाबी सिंगर हनी सिंह की जबरदस्त फैन हैं. फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं. एबी टॉल्क्स को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई, जिनसे फैंस अंजान थे.

बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हनी सिंह ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा- मैं 3 साल तक अपने बेडरूम से बाहर नहीं निकला था, यहां तक कि शॉवर लेते हुए मैं बाथरूम का दरवाजा खुला रखता था. मुझे ये डर लगता था कि मैं मर जाऊंगा. क्योंकि बाइपोलर डिसऑर्डर में आप हर गलत बात के बारे में सोचते हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा. वो सब सच लगता हैं जो असल में होता ही नहीं है.

इस बीमारी की रिकवरी जर्नी के बारे में हनी सिंह ने कहा- मुझे 7 साल हो गए दवा खाते हुए और अभी तक ठीक नहीं हुआ हूं. फाइनली मैंने घर से बाहर निकलने का फैसला किया, अपना डॉक्टर बदला. डॉक्टर ने कुछ दवाई बदलकर मुझे नई दवाई दी. 4 हफ्ते में मैंने रिकवर किया और फिर मैं दोबारा लोगों से मिलने लग गया. लाइफ को दोबारा फेस करने लग गया.

इन 7 सालों मे मुझे बहुत शारीरिक कष्ट झेलने पड़े. दवाई की वजह से मेरा वजन 105 किलो हो गया था. सारे बाल उड़ गए थे. ये नकली बाल हैं। मैं पूरा गंजा हूं. ये विग है.

एक दौर ऐसा था जब सिंगर ने ड्रग्स में डूब गए थे. लेकिन 2014 में ड्रग्स छोड़ दिया, लेकिन ये रिकवरी पीरियड बहुत दर्दनाक था. उस दौर को याद करते हुए हनी ने बताया -मुझे लगता है जैसे मैं सोना बनकर निकला हूं. ऐसा लगता था मैं जलता हुआ और थका हुआ था, लेकिन अब मैं अच्छा फील कर रहा हूं. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ये सब 30 की उम्र में हुआ और मैं अब कमबैक कर पाया हूं.
