Close

तुषार कपूर ने बॉलीवुड में पूरे किए 25 साल, लेकिन आज भी है पापा जितेंद्र की ये बात न मानने का पछतावा (Tusshar Kapoor completes 25 Years in Bollywood…But Actor Still Regrets Ignoring Dad Jeetendra’s Advice!)

हिंदी फिल्मों के लीजेंड एक्टर जीतेंद्र (Jeetendra) के बेटे तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं. उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' 25 मई 2001 को रिलीज़ हुई थी. दो दिन पहले यानी 25 मई, 2026 को उनके इंडस्ट्री में 25 साल (Tusshar Kapoor completes 25 Years in Bollywood) हो गए हैं. तुषार कपूर फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव रहे हैं और इन 25 सालों में उन्होंने सिर्फ 25 फिल्में की हैं. हालांकि कम फिल्में करने का फैसला उनका ही था, लेकिन अब उन्हें इस बात का पछतावा (Tusshar Kapoor Regrets Ignoring Dad Jeetendra’s Advice) होता है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की.

Tusshar Kapoor

 

तुषार कपूर पर ये एक्सक्लुसिव पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

तुषार ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में कभी सोचा ही नहीं था. वो अमेरिका बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गए थे, लेकिन एक साल बाद ही उनका मन वहां से उचटने लगा और वो भारत वापस आ गए. यहां आकर वो डेविड धवन को असिस्ट करने लगे. वो कहते हैं, "काश मुझे पहले ही पता होता तो मैं अपना करियर उस तरह प्लान करता. पापा की कोई मदद नहीं लेना चाहता था. जबकि वो मुझसे हमेशा कहा करते थे कि ज़्यादा काम किया करो, ज़्यादा नज़र आया करो. लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी. आज लगता है कि मुझे उनकी बात मान लेनी चाहिए थी. ज़्यादा फिल्में करनी चाहिए थी."

Tusshar Kapoor

तुषार ने सेलेक्टिव फिल्में करने वजह भी बताई, "मैं बहुत नया था, इसलिए सब सावधानी से करता था. मैं नहीं चाहता था कि फ्लॉप की लाइन लग जाए, इसलिए मैं सेलेक्टिव हो गया था." 

Tusshar Kapoor

25 साल बॉलीवुड को देने और गोलमाल फ्रेंचाइजी, द डर्टी पिक्चर, शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्में करने के बावजूद तुषार कपूर को बतौर एक्टर वो पहचान नहीं मिल पाई. उन्होंने अपने इस स्ट्रगल के बारे में भी एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी. "मीडिया, लोग अक्सर स्टार किड्स की गलतियां ढूंढने में लगे रहते हैं. अगर आप बिना मेकअप के कहीं जाते हैं तो कहा जाता है हीरो बनने लायक नहीं है और मेकअप करके जाते हैं तो कहा जाता है ये तो फिल्मी है. तो स्टार किड होना आसान बिल्कुल नही है. लेकिन नेगेटिविटी के बीच भी मैंने खुद को संभाले रखा, इस बात के लिए मैं खुद को लकी मानता हूं."

Share this article