राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के यंग बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. फैंस तो उन पर प्यार लुटा ही रहे हैं, वर्ल्ड मीडिया में भी उनकी जमकर तारीफ हो ही रही है, यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वर्ल्ड मीडिया में तो हो ही रही है, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. अब बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी वैभव सूर्यवंशी की पीठ थपथपाई (Amitabh Bachchan peaises cricketer Vaibhav Sooryavanshi) है और उन्हें 'सूर्य' कहा है.
आईपीएल से जुडी दिलचस्प किस्से जानने के लिए देखें ये पॉडकास्ट:

आईपीएल 2026 के क्वालिफ़ायर-2 मुक़ाबले में अपनी धुआंधार बल्लेबाज़ी के चलते कई रिकॉर्ड बना डाले. लेकिन उनकी धुआंधार बल्लेबाजी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स फाइनल में नहीं पहुंच पाई. टीम की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बेहद इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर उनकी ये इमोशनल तस्वीर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद लोग भी उन्हें देखकर दुखी होने लगे.

लेकिन टीम की इस हार के बाद मायूस वैभव सूर्यवंशी का अब अमिताभ बच्चन ने हौसला बढ़ाया है. शुक्रवार को आईपीएल मैच के बाद, बिग बी ने वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करते हुए अपने X एकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और बताया कि क्रिकेटर की उम्र में तो वह ठीक से गुल्ली डंडा भी नहीं खेल पाते थे. उन्होंने लिखा, "टी 5756(आई) - सूर्यवंशी - 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्य. इस उम्र में तो हम बच्चे गुल्ली डंडा और बंटो भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे!!"

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर अब यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं और वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी भविष्य के क्रिकेट हीरो हैं. आज दुर्भाग्य से, आरआर हार गई लेकिन सूर्यवंशी जीत गए." वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन हारता है और कौन जीतता है... लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स की हार का एकमात्र अफसोस यह है कि हमें वैभव सूर्यवंशी की एक और शानदार पारी देखने को नहीं मिलेगी."

आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की, उसने सभी को हैरान कर दिया. वैभव ने 48.76 की औसत से बल्लेबाली करते हुए 776 रन बनाए. सबसे बड़ी बात यह रही कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्डतोड़ 72 छक्के लगाए, जो आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.
