Close

‘रणवीर की सफलता से डरे एक्टर्स…’ ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर के सपोर्ट में उतरे रामगोपाल वर्मा, FWICE को सुनाई खरी खोटी, बोले: बेवजह नाक मत घुसाओ (‘Actors are scared shitless with the mega success of Ranveer’ Ram Gopal Varma comes in support of Ranveer Singh)

'डॉन 3’ का विवाद ('Don 3' controversy) पिछले काफी दिन से सुर्खियों में बना हुआ है. FWICE ने हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर बैन (FWICE ban) लगा दिया है. इस मामले में कई सेलेब्स ने रणवीर को सपोर्ट किया है और अब फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) भी रणवीर के सपोर्ट (Ram Gopal Verma supports Ranveer Singh) में आए हैं और FWICE को खूब फटकार लगाई है. 

Ranveer Singh

हर मुद्दे पर अपनी बेबाक-बिंदास राय रखनेवाले रामगोपाल वर्मा X पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है और FWICE को खूब खरी खोटी Ram Gopal Verma slams FWICE) सुनाई है. उन्होंने लिखा, "FWICE पर बैन लगाओ, न कि रणवीर सिंह पर। यह तथाकथित बैन या गांधीजी के अंदाज में कहें तो असहयोग, FWICE के लिए एक बहुत बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा. जैसा कि वो दावा कर रहे हैं इससे इंडस्ट्री या मजदूरों की सुरक्षा नहीं होगी. यह तो बस एक बेहद पुरानी घिसी पिटी यूनियन द्वारा धौंस जमाने और अपनी गिरती पकड़ को बचाने की एक नाकाम कोशिश है."

Ram Gopal Varma

फिल्ममेकर ने आगे लिखा, "FWICE न तो कोई लीगल कोर्ट  है और न ही गवर्नमेंट की बनाई कोई रेगुलेटरी कमेटी. ये बस एक कंगारू कोर्ट है, जो न्याय देने का दिखावा करती है, लेकिन असल में वह पहले से मौजूद कानूनी नियमों, उचित प्रक्रिया और निष्पक्षता की पूरी तरह अनदेखी करती है. इसका फैसला अक्सर पहले से ही कुछ खास एजेंडा रखने वाले लोगों का एक ग्रुप निजी तौर पर कर लेता है. इस ग्रुप में वे एक्टर्स भी शामिल होते हैं जो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस से बुरी तरह डरे हुए हैं."

Ram Gopal Varma

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, "अगर आज रणवीर सिंह किसी फिल्म के लिए सिर्फ हां कह दें, तो कल सुबह उनके घर के बाहर प्रोड्यूसर्स चेक लेकर लाइनों में खड़े नजर आएंगे. थिएटर में टिकटें रणवीर सिंह जैसे स्टार्स की वजह से बिकती हैं, न कि FWICE के कारण. यह स्टार्स ही हैं जो इंडस्ट्री को जिंदा रखते हैं और लाखों वर्कर्स को रोजगार देते हैं, न कि कोई फेडरेशन. इसलिए मेरी मुफ्त की सलाह है कि दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में अपनी नाक न अड़ाएं."

Ranveer Singh

बता दें कि ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब फरहान अख्तर ने रणवीर को लेकर 'डॉन 3' अनाउंस की. फ़िल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई तो रणवीर ने धुरंधर की शूटिंग शुरू कर दी और फ़िल्म ज़बरदस्त हिट रही. इस बीच खबर आई कि क्रिएटिव मतभेदों की वजह से रणवीर ने डॉन 3 छोड़ दी.  फ़िल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ हर्जाने की मांग की. फाइनली फरहान शिकायत लेकर FWICE के पास गए जिसने रणवीर पर बैन लगा दिया. 

Share this article