Close

फिल्म ‘काला हिरण’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ा विवाद, सलमान खान पहुंचे कोर्ट, की फिल्म को रोकने की मांग (Salman Khan Approached The Delhi High Court Immediately After The Teaser Of The Film Kala Hiran Was Released)

चंद घंटों पहले ही फिल्म 'काला हिरण' का टीजर (Teaser Of The Film Kala Hiran ) रिलीज हो हुआ है. इस फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. इस फिल्म का टीजर देखने के बाद सलमान खान (Salman Khan) तुरंत दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) पहुंच गए और कोर्ट से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है.

Salman Khan

सलमान खान उस स्टार्स में से एक हैं जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से तो कभी अपनी फिल्मों के कारण. इस सबके बीच सलमान खान एक ऐसी फिल्म चर्चा में है, जिस से बवाल मच गया है.

Salman Khan

सलमान खान की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस याचिका में सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की है. अपनी याचिका में सलमान ने ये आरोप लगाया है कि इस फिल्म में मेकर्स ने उनके हमशक्ल को लिया है. और उसे उनका सिग्नेचर ब्रेसलेट भी पहनाया है.

Salman Khan

सलमान ने ये भी कहा कि फिल्म के प्रमोशन में उनके नाम का इस्तेमाल किया है. इतना ही सलमान खान का ये भी कहना है कि फिल्म काला हिरण की रिलीज से उन पर चल रही कानूनी कार्यवाही पर असर पड़ सकता है और उनकी इमेज को नुकसान हो सकता है.

Share this article