आमिर खान की गिनती हमेशा से दिलफेंक आशिक़ के रूप में रही है. उनका कब किस पर दिल आ जाए कोई नहीं जानता. यंग दौर में रिना से प्यार-मोहब्बत, वादे-क़समें रहे और दो प्यारे-प्यारे बच्चों के पिता भी बने. ख़ूब गहरा प्यार था दोनों का, जिसे देख बरबस ही लोगों की ज़ुबां से निकल जाता था भई प्यार हो तो ऐसा. सात-सात जन्मों तक का साथ रहेगा.

लेकिन होनी को कौन टाल सकता था. आख़िर बरसों बाद ‘लगान’ फिल्म की शूटिंग की दरमियान एक ख़ूबसूरत हादसा हो ही गया. जी हां, आमिर को दोबारा प्यार हो गया, वह भी ‘लगान’ टीम की किरण राव से. दोनों के प्यार और शादी ने ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरी. बाकायदा रिना से संबंध विच्छेद करने के बाद उन्होंने किरण राव से शादी की. दोनों का एक प्यारा फूल भी खिला बेटे आज़ाद के रूप में. जिसने इस रिश्ते को भी आज़ाद कर दिया.

अब लोगों को विश्वास हो गया था कि आमिर को आख़िर अपने प्यार की मंज़िल मिल ही गई. आमिर-किरण ख़ूबसूरत वैवाहिक जीवन बिता रहे थे. दोनों ने मिलकर कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया. आमिर का प्यार और प्रोत्साहन किरण को लगातार मिलता रहा.
किंतु कहते हैं ना कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. आमिर खान के जीवन रेखा में एक और स्त्री का आना लिखा था, सो आ गई. वो आई भी इस कदर चुपके से कि किसी को कानोंकान ख़बर भी नहीं हुई. अपने दिल के हाथों मजबूर आमिर अपने तीसरे प्यार के हाथों में हाथ लिए हर जगह दिखने लगे. कुछ को अजीब लगा तो कुछ ने उनकी बेवफ़ाई पर उन्हें जमकर कोसा. आख़िर पुरुष की दिलफेंक प्रवृत्ति का क्या कभी अंत होगा?.. पहली पत्नी रिना से एक बेटा-बेटी, दूसरी बीवी किरण राव से एक बेटा, पर तीसरी वाइफ की तो बात ही निराले हैं, वो पहले से ही शादीशुदा रही हैं और एक बेटा भी है. पर कहते हैं दिल आ जाए... तो परी क्या चीज़ है. आमिर का दिल तो उनके बस में कभी रहा ही नहीं, तो भला अब कैसे रहता.

आख़िरकार विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने तीसरी के साथ शादी करने का एलान कर दिया है. परिवार-दोस्तों के उपस्थिति में वे अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड के साथ बाकायदा मैरिज करेंगे. चूंकि उन्होंने दूसरी पत्नी किरण राव को भी तलाक़ दे दिया है तो उनके लिए तीसरी शादी करना कोई मुश्किल नहीं है.
अरे हां, आप जानने के इच्छुक तो होंगे ही तीसरी वाली कौन है, अरे वो ही जिसके साथ इन दिनों लिव इन में रह रहे हैं. दोनों बेहद ख़ुश भी हैं. हां आप सही समझें हम उनकी प्रेमिका गौरी स्प्रैट की बात कर रहे हैं.
परंतु एक बात है यदि हर कोई आमिर के इस तरह के लव-तलाक़-वेडिंग से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब सोसायटी में बहु विवाह प्रचलन में फिर से आ जाएगा. वैसे भी मुस्लिम समुदाय में तीन-चार निकाह करना तो जायज़ ही रहा है.
तो हो जाएं साक्षी बनने को तैयार आगामी पांच जुलाई को आमिर खान और उनकी ताज़ातरिन प्रेमिका गौरी स्प्रैट के निकाह के लिए जहां क़बूल क़बूल क़बूल... कहते हुए.

अब देखना यह भी दिलचस्प होगा कि दोनों का ब्याह किस तरह होगा यानी कोर्ट मैरिज, निकाह, विवाह या फिर वेडिंग. फ़िलहाल इस पर तो सस्पेंस बना हुआ है. वैसे भी आमिर मियां ने तो पहले से जगज़ाहिर कर दिया है कि दिल से उनसे पहले ही शादी कर चुका हूं... यानी अब दिमाग़ का इस्तेमाल करते हुए विधिवत प्यार को रिश्ते का नाम दिया जाएगा. सच, आमिर खान लव गुरु ही नहीं, कइयों के लिए प्यार के मामले में प्रेरणास्त्रोत रहे हैं. देखते हैं शादी में वे किस किस को बुलाते हैं गवाह के तौर पर. हां, कुछ अनोखा भी देखने मिल सकता है कि जब पिता के निकाह में उनके सभी बच्चे और बीवियां भी सम्मिलित हों. भई मुबारक हो!
Photo Courtesy: Social Media
