Close

सुष्मिता सेन से रिश्तों को लेेकर ललित मोदी के खुलासे ने तहलका मचाया… (Lalit Modi’s revelations about his relationship with Sushmita Sen created a stir)

एक बार फिर अपने सनसनीखेज दिलचस्प खुलासे को लेकर आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी सुर्ख़ियों में हैं. हाल ही में दिए गए अपने साक्षात्कार में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, ख़ासकर मॉडल-एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्तों को लेकर.

मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में हम क्रिकेट से जुड़े ख़ासकर आईपीएल से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं के बारे में जानेंगे. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

बकौल ललित मोदी, “सुष्मिता एक प्यारी और अपने बलबूते पर अपनी पहचान बनाने वाली आत्मनिर्भर, आज़ाद ख़्यालों वाली ख़ूबसूरत व आकर्षक महिला हैं. हम अच्छे दोस्त हैं. हां, कभी बेहद क़रीबी रिश्ता रहा था. लेकिन दूरियां और काम की वजह से हमें अलग होना पड़ा.”
दरअसल, साल 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके साथ अपने रिश्ते को जगज़ाहिर किया था. तब इस ख़बर ने ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरी थीं.

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ के ‘मे फ्लैश बैक’ के फोटोज़ देख फैंस हुए क्रेज़ी… (Katrina Kaif’s flashback photos drive fans crazy…)

अब चार साल बाद वे उसका खुलासा करते हुए कहते हैं कि सुष्मिता के साथ मेरी ढेर सारी ख़ूबसूरत यादें हैं. वे लाजवाब महिला हैं. हमने काफ़ी अच्छा समय साथ बिताया था. वे आज भी मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं. जब मैंने सुष्मिता के साथ की अपनी फोटोज़ पोस्ट करनेवाला था, तब उन्होंने मुझे ऐसा करने से मना किया था. उन्हें यक़ीन था कि मैं ऐसा नहीं करूंगा. पर न जाने क्यों आख़िर मैंने हमारे रिश्ते का खुलेआम ऐलान कर ही दिया.

Lalit Modi with Sushmita Sen


उस समय काफ़ी बातें हुई, सुष्मिता पर तमाम तोहमते लगीं. लेकिन मैं बता दूं कि वो गोल्ड डिगर नहीं थीं, उन्हें मेरे पैसों से कोई मतलब नहीं था, बल्कि मैं ही उनका कैप्ट बॉयफ्रेंड था.
हम कहीं जाते थे, घूमते-फिरते थे, उन सभी के पेमेंट वे ही करती थीं. उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं लिया, बल्कि मुझे ही करियर में बढ़ने में मदद की. सुष्मिता बेहद अमीर हैं. उनके पास बहुत कुछ है. डायमंड स्टोर भी. भई मैं तो उनका डायमंड डिगर हूं...

Lalit Modi with Sushmita Sen


ललित मोदी के इन खरी-खरी बातों ने एक बार फिर हंगामा बरपा दिया है. कुछेक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ का कहना था कि यह स्पष्टीकरण उन्होंने चार साल पहले क्यों नहीं दिया. जितने लोग उतनी बातें...
हर कोई अपने चश्मे से इस बयानबाज़ी को देख रहा है. लेकिन क्या सुष्मिता उनके इस खुलासे ख़ुश या नाराज़ हैं यह तो जल्द ही पता लग जाएगा. लेकिन एक बात तो तय है कि ललित मोदी को न्यूज़ में रहना आता है, फिर चाहे वो आईपीएल से जुड़े विवादों को लेकर हो या फिर क्रिकेट के नए उभरते स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर यह ऐलान हो कि वे उनका दुनिया के किसी भी यूनिर्वसिटी में पढ़ने का पूरा ख़र्चा उठाएंगे यदि वो चाहे तो... या फिर अपनी पर्सनल लाइफ के लव-अफेयर्स हों...

Sushmita Sen

अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने आईपीएल में फ्रेंचाइज़ को हो रहे नुक़सान का भी लेखा-जोखा पेश किया था. यह गणित भी बताया कि किस तरह बीसीसीआई और आईपीएल टीम के मालिक मिलकर अपने हो रहे भारी नुक़सान की भरपाई कर सकते हैं. अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी वे क्रिकेट से जुड़े तमाम विषयों पर अपनी मज़ेदार कमेंट्स देते रहते हैं.

Lalit Modi with Sushmita Sen

समंदर और बोट्स पर सुष्मिता-ललित की तस्वीरों ने उन दिनों बेशुमार बवाल मचाया था, ख़ासकर ललित का सुष्मिता को ‘बेटर हाफ’ कहना भी लाइमलाइट में रहा. लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों ने शादी कर ली है. परंतु ललित मोदी ने इससे इंकार किया था. फ़िलहाल वे किसी और के साथ रिलेशन में हैं और लंदन में मौज-मस्ती भरी ज़िंदगी बिता रहे हैं.

Sushmita Sen


वहीं सुष्मिता भी अपने तमाम प्रोजेक्ट्स, काम, अभिनय, बेटियां रेनी व अलीशा, परिवार आदि में मदमस्त हैैं. दोनों ही अपनी-अपनी दुनिया एंजॉय कर रहे हैं. बस, शांत बह रही ज़िंदगी में हल्का सा तूफ़ान लाना था, सो ललित मोदी ने ला दिया. अब देखते हैं ये ख़बर व सनसनी कब तक सुर्ख़ियां बटोरती हैं. 

यह भी पढ़ें: आईपीएल के ललित मोदी ने की बीसीसीआई की आलोचना, कहा उनके कारण हर साल आईपीएल में हो रहा है 2400 करोड़ का नुक़सान… (IPL’s Lalit Modi criticized the BCCI, saying that because of them, the IPL is incurring a loss of Rs 2400 crore every year…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article