साउथ इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को आजकल कुछ ज़्यादा स्पिरिचुअल हो गई हैं. जब भी अपने बिजी शेड्यूल से उन्हें समय मिलता है, वो स्प्रिचुअल जर्नी पर निकल जाती हैं. वो अपने घर पर भी अक्सर पूजा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन करती हैं. बीते दिन उन्होंने अपने घर में लिंग भैरवी देवी पुण्य पूजा का आयोजन (Tamannaah Bhatia performs Linga Bhairavi Devi Punya Puja) कराया. पिंक बनारसी साड़ी में सजी तमन्ना पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करती नजर आईं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

तमन्ना ने अपने घर पर ईशा योग केंद्र की साध्वियों के साथ घंटों ये पूजा करवाई. माथे पर तिलक, चेहरे शांति... तमन्ना ध्यान लगाकर बैठी हुई नजर आईं. पूजा की फ़ोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि पूजा हो जाने के बाद भी घर में उसकी इतनी वाइब्रेशन है कि मन भक्ति छोड़ने को तैयार ही नहीं हो रहा.

तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पूजा की एक के बाद एक कई तसवीरें शेयर (Tamannaah shares photos from a spiritual puja at her home) की और कैप्शन में अपनी डिवाइन फ़ीलिंग के बारे में लिखा. उन्होंने लिखा, "सब लोग जा चुके हैं. मंत्रोच्चार थम चुका है, पूजा संपंन्न हो गई है, लेकिन मैं अब भी देवी के पास बैठी थी और नहीं चाहती थी कि ये दिन कभी खत्म हो.

घर में दिनभर चली प्रार्थना, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का असर ऐसा था कि उस जगह में अब भी कुछ खूबसूरत सा ठहरा हुआ है, जो जाने को तैयार नहीं है."

तमन्ना ने आगे लिखा, "फैमिली और अपनों की मौजूदगी ने इस दिन को और भी खास बना दिया. मुझे हमेशा महसूस होता है कि जब घर में पूजा होती है तो ये सिर्फ पूजा ऑर्गनाइज करने वाले को स्पर्श नहीं करता, बल्कि जो भी उस घर में प्रवेश करते हैं, उन सब पर असर करता है. ये लोगों को रुककर जीवन को थोड़ा और गहराई से महसूस करने का मौका देता है. जब देवी घर में पधारती हैं तो वे किसी कमरे में प्रवेश नहीं करतीं, बल्कि आसपास के पूरे वातावरण को ही बदल देती हैं. पूजा के घंटों बाद भी उन्हें घर में वही सकारात्मक ऊर्जा और शांति महसूस होती रही."

तमन्ना ने ईशा योग केंद्र (Isha Yoga Center) की साध्वियों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, "जिस प्रेम, समर्पण और खुशी के साथ साध्वियों ने पूजा संपन्न कराई, उसने पूरे माहौल को बदल दिया. ऐसे लोगों की मौजूदगी अपने आप में एक सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है."

तमन्ना के इस स्पिरिचुअल साइड को देखकर अब फैंस इम्प्रेस हो रहे हैं और उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही तमन्ना पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं.
