Close

दो महीने के हुए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के ट्विन बेबी बॉयज़, कपल ने खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया बेटों का 2 मंथ बर्थडे (Divyanka Tripathi’s twins turn two, Actress celebrates her baby boys two month birthday in cutest way, shares glimpse)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों लाइफ का हैप्पीएस्ट फेज़ में हैं. शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों (Divyanka Tripathi’s twin babies) की मां बनकर दिव्यांका की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. वो पूरा समय बेटों की परवरिश में बिजी हैं और मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 26 मई को ट्विन्स को वेलकम किया था. 26 जुलाई को उनके ट्विन्स दो महीने (Divyanka Tripathi’s twins turn two) के हो गए और उनकी टू मंथ एनिवर्सरी कपल ने क्यूटेस्ट अंदाज़ (Divyanka Tripathi celebrates her twins baby boys two month birthday) में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Divyanka Tripathi's twins baby

दिव्यांका या विवेक ने 2 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो नहीं शेयर की हैं, लेकिन सेलिब्रेशन की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जरूर शेयर की है और अपने बेबी बॉयज़ को 2 मंथ बर्थडे विश किया है. 

Divyanka Tripathi's twins baby

एक्ट्रेस ने जो फ़ोटो कोलाज शेयर किया है, उसमें वो अपने लाडलों को गोद में थामकर उन पर प्यार लुटा रही हैं. पापा विवेक दहिया ने भी अपने जुड़वां बेटों को सीने से लगा रखा है और उन्हें प्यार से निहारते दिख रहे हैं. दोनों के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी और सुकून साफ झलक रही है.

Divyanka Tripathi's twins baby

फ़ोटो पोस्टर के साथ उन्होंने अपने बेटों को 2 मंथ बर्थडे विश करते हुए लिखा है, “हैप्पी 2 मंथ अडोरेबल बेबी बॉयज़. आप दोनों को बेशुमार प्यार, अच्छी हेल्थ, खुशियां और अनगिनत आर्शीवाद मिले. ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहे.” 

Divyanka Tripathi's twins baby

इस मौके पर कपल ने मिनी केक्स भी कट किए, जिसकी झलक भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. फैंस और सेलेब्स दिव्यांका के बच्चों को 2 महीने का होने पर बधाई दे रहे हैं. अब सभी को बेबीज के फेस रिवील और नाम के रिवील होने का इंतजार है.

Divyanka Tripathi's twins baby

बता दें कि ट्विन्स के एक महीने के होने पर भी दिव्यांका और विवेक ने वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था और बेबीज़ पर इसी तरह प्यार लुटाया था.

Share this article