Close

हर जन्म में मुझे आपकी ही संतान बनने का सौभाग्य मिले… बेहद इमोशनल नोट के साथ अनुपम खेर ने मां दुलारी को जन्मदिन की बधाइयां दीं… (May I have the good fortune of being your child in every birth… Anupam Kher wished his mother Dulari on her birthday with a very emotional note…)

अनुपम खेर जितने उम्दा कलाकार हैं उतने ही अच्छे बेटे, पति और इंसान भी हैं. अपनी मां के प्रति उनका प्यार-दुलार, स्नेह, शरारतें... जगज़ाहिर है. हर कोई मां-बेटे की इस तरह की बॉन्डिंग और प्यार को देख सराहना करता है. तभी तो हर मां अनुपम खेर जैसा बेटा चाहती है तो वहीं हर बेटा दुलारी जैसी मां होने की ख़्वाहिश रखता है.

Anupam Kher's Mother

आज अपनी मां दुलारी के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम पर उन्हें लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की. साथ ही उन्होंने मां की अलग-अलग प्यारी-न्यारी ढेर सारी तस्वीरें भी साझा कीं. उन फोटोज़ को देख जहां पुरानी यादें तरोताज़ा हो गईं तो वहीं ख़ुशियों के कई पल फिर से झिलमिलाने लगे.

Anupam Kher

धरती पर ईश्‍वर का रूप है मां-पिता और जन्नत से बढ़कर उनका सानिध्य...

मां के फोटोग्राफ्स की सीरीज़ में अनुपम ने उनके हर ख़ुशनुमा पल को शेयर किया है. इस फोटो के सीरीज़ की शुरुआत ही उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो से की है. पहली ही तस्वीर में जहां छोटे अनुपम को मां ने गोद में उठाया है तो वहीं बड़े में वे अपनी मां के गले लगे हुए हैं और शीर्षक भी क्या ख़ूब है - ज़िंदगी...

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मुहिम में अनुपम खेर का सराहनीय प्रयास… (Anupam Kher- Pradhanmantri Shri Narendra Modiji Ki Desh Ke Liye Muhim Mein Mera Ek Chhota Sa Prayas…)

सच ही कहा है उन्होंने यही तो है ज़िंदगी जहां बचपन से लेकर बड़े फिर बुज़ुर्ग होने तक मां का प्यार ज्यों का त्यों है और वक़्त के साथ और भी बढ़ता व फलता-फूलता रहा है.

Anupam Kher

अगली तस्वीर के तो क्या कहने मां दुलारी कश्मीरी टोपी में बेटे के साथ क्या गज़ब ढा रही हैं. उसके बाद की तो मां का स्नेह से भरा दार्शनिक अंदाज़ बेइंतहा ख़ूबसूरत है. फिर माता-पिता दोनों के साथ रू-ब-रू हैं अनुपम. दुलारीजी की छवि और निखरी-संवरी सी है.

Anupam Kher's Mother

स्लीवलेस ब्लाउज़ में मां के नृत्य वाली आभा दिल को छू सी जाती है. छोटा कहे या बड़ा पर बहुत ही सुंदर सा संयुक्त परिवार की झांकी देखते ही बनती है.
यूं तो हर तस्वीर एक कहानी कहती है, लेकिन यहां पर हम कुछ फोटोज़ के मनोभावों को अपने तरी़के से बयां करने की कोशिश करते हैं-

Anupam Kher' Mother

ब्यूटी कांशस दुलारी जी का यह अंदाज़ भी क्या ख़ूब है.

Anupam Kher

यहां पर अपनों व प्यारे दोस्त सतीश कौशिक की यादें ताज़ा हो गईं.

Anupam Kher

मेरे दो अनमोल रत्न एक है राजू तो दूसरा है बिट्टू..

Anupam Kher

कहते हैं नक़द से अधिक सूद प्यारा होता है, कुछ ऐसी ही ख़ुशी से सराबोर हैं दादी अपने पोते सिकंदर के साथ.

Anupam Kher's Mother

मेरी मिट्टी की ख़ुशबू और संस्कृति की पहचान है...

Anupam Kher

दो बेचारे बिना सहारे मां की डांट के मारे.. लेकिन राय-मशवरा, मान-मनुहार का संगम भी कुछ कम नहीं है.

Anupam Kher

मां, तेरी ही बांहों और साथ में बड़ा सुख मिलता है...

Anupam Kher

तुझसे ही हम हैं मां.. तू है तो सब कुछ है...

Anupam Kher

मां का अंदाज़ है सबसे निराला तब ही तो बेटा कहता है दुलारी रॉक्स...

Anupam Kher

हंसते-हंसत कट जाएं रस्ते ज़िंदगी यूं ही चलती रहे...

Anupam Kher

हर तस्वीर में मां हंसती-मुस्कुराती खिलती है.

Anupam Kher

जब ज़िंदगी में मां-भाई, दोस्त व अपनों का साथ हो तो ज़िंदगी मुक़म्मल सी लगती है...

इन तस्वीरों के साथ ही अनुपम खेर ने मां के बर्थडे पर अपने ख़ास अंदाज़ में अपनी भावनाओं को कुछ यूं बयां किया-
मेरी सबसे प्यारी माँ दुलारी!
जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं!
आप हमारे जीवन में ईश्‍वर का सबसे सुंदर आशीर्वाद हैं. आपका प्यार, आपका त्याग, आपकी सीख, आपका धैर्य और हर परिस्थिति में मज़बूती से खड़े रहने का आपका जज़्बा मुझे जीवनभर प्रेरित करता रहा है.
आपने मुझे स़िर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि मुझे जीवन जीना भी सिखाया. लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में हिम्मत न हारना, और सफलता मिलने पर विनम्र बने रहना- ये सब मैंने आपसे सीखा है.
आज मैं जो भी हूं, जितना भी प्यार और सम्मान मुझे मिला है, उसमें आपकी दुआओं, आपके संस्कारों और आपके आशीर्वाद का सबसे बड़ा योगदान है. मेरी हर सफलता के पीछे आपकी तपस्या और आपका विश्‍वास खड़ा है.
मैं ईश्‍वर का जितना धन्यवाद करूं कम है, जो जा उन्होंने मुझे आपकी कोख से जन्म लेने का सौभाग्य दिया.
भगवान आपको लंबी, स्वस्थ, ख़ुशियों से भरी और प्रेममय ज़िंदगी दें. और अगर जन्मों का सच में कोई सिलसिला होता है, तो हर जन्म में मुझे आपकी ही संतान बनने का सौभाग्य मिले.
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां!
आप दुनिया की सबसे प्यारी मां हैं.
आपका प्यारा बेटा,
बिट्टू

इस इमोशनल नोट ने हर किसी को भावुक कर दिया. अनुपम खेर को उनकी मां बिट्टू कहकर बुलाती हैं, जो उन्हें बहुत अच्छा लगता है. पोस्ट के अंत में दुलारी रोॅक्स, हैप्पी बर्थडे दुलारी, मॉम्स आर द बेस्ट जैसे हैश टैग लगाना नहीं भूले अनुपमजी.

Anupam Kher

प्रशंसक और सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दीं. मां दुलारी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं! वे यूं ही अपना प्यार-दुलार बांटती रहें.

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर की इन दिलचस्प बातों में गहराई भी है और ज़िंदगी जीने का फ़लसफ़ा भी… (These interesting things about Anupam Kher have depth and also a philosophy of life…)

अनुपम खेर ने एक और पोस्ट में अपने जज़्बात बयां की-

16 साल की दुलारी! ❤️ माँ के लिए एक छोटा-सा गिफ्ट लेकर गया… और बस, उनका चेहरा खिल उठा। ❤️ पहली पिक्चर में माताजी की वह तस्वीर है जब वो लगभग सोलह साल की थीं। असल में यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो थी, लेकिन किसी ने बड़े प्यार से इसे रंगीन करके राजू को भेजा। तस्वीर देखकर माँ की खुशी देखने लायक थी।❤️❤️ पूजा हुई, बातें हुईं, हँसी हुई… माताजी खुश, तो दुनिया खुश। 😊 जो लोग उन्हें इतना प्यार भेजते हैं, दुआएँ देते हैं, गिफ्ट्स भेजते हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, उन सभी का दिल से धन्यवाद। आपका स्नेह उनके चेहरे की मुस्कान बनकर लौटता है। माँ खुश रहें, बस यही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। 🙏❤️

Anupam Kher's Mother
Anupam Kher
Anupam Kher's Mother
Anupam Kher's Mother

Photo Courtesy: Social Media

Share this article