Close

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने विधि विधान से की ट्विंस बेबीज़ की छठी पूजा, श्रीगणेश का स्मरण करके, स्वस्तिक बनाकर बच्चों के लिए की प्रार्थना, दिखाई पूजा की झलक (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya perform ‘Chhathi Puja’ for their new borns, Offer Prayers for twins, Share glimpse)

दिव्यांका और विवेक (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya) शादी के बाद 10 साल लंबे इंतजार के बाद पेरेंट्स बने हैं. उन्होंने 26 मई को ट्विन्स बेबी बॉयज (Divyanka Tripathi's twin babies) को वेलकम किया. जाहिर है नन्हें मेहमान के आने से दहिया और त्रिपाठी फैमिली में फिलहाल जश्न का माहौल है. बेबीज़ के घर आने की खुशी दिव्यांका और विवेक को तो है ही, बेबीज़ के दादा-दादी और नाना-नानी की खुशियां तो सातवें आसमान पर हैं. दिव्यांका के फैंस भी अपनी 'ईशा मां' के रियल लाइफ में मां बन जाने से बेहद खुश हैं. दिव्यांका और विवेक फैंस को निराश नहीं कर रहे हैं और अपने यूट्यूब पर बेबीज़ से जुड़ी हर डिटेल शेयर कर रहे हैं.

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

दिव्यांका और विवेक ने अब ट्विन्स की छठी की पूजा (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya perform 'Chhathi Puja') की है, जिसकी झलक विवेक दहिया ने अपने व्लॉग (Vivek Dahiya's vlog) में दिखाई है. इसमें सबसे प्यारा मोमेंट है न्यू पापा का अपने न्यू बोर्न बेबी को सीने से लगाने की झलक, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं.

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

व्लॉग में विवेक ने छठी की पूजा की तैयारियां दिखाई हैं. इस मौके पर उनकी मॉम रसोई में कई तरह के पकवान बना रही हैं जो इस पूजा में छठी मइया को चढ़ाए जाते हैं. पूरी, गुलगुले, मीठा चावल, पकौड़े वाली कढ़ी...वीडियो के बीच में ही वो अपने एक बेबी को सीने से चिपकाए हुए किचन में पहुंचते हैं और बेबी के नन्हें पैरों की झलक फैंस को दिखाते हैं.

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

दरअसल बच्चे के जन्म के छठे दिन छठी की पुजा की जाती है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन छठी मइया खुद आकर बच्चों का भाग्य लिखती हैं. जाहिर है ये दिव्यांका और विवेक के लिए बेहद इमोशनल पल होगा. व्लॉग में दिव्यांका दो नोटबुक और रेड पेन दिखाती हैं और बताती हैं कि आज इसी नोटबुक पर रेड पेन से उनके बच्चों का भाग्य लिखा जाएगा. 

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

दूसरी तरफ नानी मां चौक पूरती (रंगोली बनाना) दिखाई देती हैं और बताती हैं कि इस पर कलश रखकर पूजा की जाएगी. पूजा की सारी तैयारियां हो जाने पर पूजा शुरू की जाती है, जिसमें बेबीज़ के दादा दादी पूजा की विधि करते हैं. पूजा के बाद सबको तिलक लगाया जाता है और फिर सब मिलकर आरती करते हैं और ट्विन बेबीज़ के लिए प्रार्थना करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं. पूजा के बाद दादा-दादी और नाना-नानी बच्चो के लिए शॉपिंग पर निकल जाते हैं.

Divyanka Tripathi

छठी की पूजा करते हुए दिव्यांका बेहद इमोशनल नज़र आईं, उनके लिए ये बेहद खुशी का मौका था, क्योंकि ये उनके बेबीज के लिए की गई पहली पूजा थी. उनका ये वीडियो यूट्यूब पर बेहद पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके इस व्लॉग पर भर भर कर प्यार लुटा रहे हैं.

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

Share this article