Close

करण कुंद्रा ने मॉरिशस में समंदर के अंदर स्कूबा डायविंग करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो (Karan Kundrra Proposed Girlfriend Tejasswi Prakash Underwater In Mauritius While Scuba Diving)

छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर लवबर्ड्स कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Karan Kundrra -Tejasswi Prakash) अक्सर अपने वेकेशन की अपडेट्स अपने फैंस को देते रहते हैं. हाल ही में लव बर्ड्स ने मॉरिशस वेकेशन (Mauritious Vacation) के रोमांटिक पलों को शेयर किया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Karan Kundrra

हाल ही में करण कुंद्रा ने अपने ट्रैवल व्लॉग में अपने मॉरिशस वेकेशन का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस व्लोग में कपल समंदर के अंदर स्कूबा डायविंग करते हुए दिखाई दे रहा है. लेकिन समंदर के अंदर का एक पल ऐसा था, जिसने दिल को छू लिया. इस खूबसूरत पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया.

Karan Kundrra Proposed Girlfriend Tejasswi

स्कूबा डाइविंग के दौरान करण और तेजस्वी ने पानी के अंदर की अमेजिंग दुनिया की झलक फैंस को दिखाई. इसी दौरान एक प्यारा सा पल कपोल ने शेयर किया। कपाल ने पहले अपने हाथों से दिल की शेप बनाई और बिना कुछ कहे एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर किया.फिर रोमांटिक अंदाज में करण ने पानी के अंदर एक घुटने पर बैठ कर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया. समंदर के अंदर पानी के नीचे बेशक करण कुछ बोल नहीं पा रहे थे, लेकिन उनके एक्सप्रेशन और इशारों से उनकी फिलिंग साफ झलक रही थीं.

Karan Kundrra Proposed Girlfriend Tejasswi

करण ने इशारों में तेजस्वी को ‘आई लव यू’ कहा, और तेजस्वी ने भी खिलखिलाती मुस्कान के साथ जवाब दिया. लव बर्ड्स का पानी के अंदर किया गया यह प्रपोजल उनके वेकेशन के मेमोरेबल मोमेंट्स में से एक बन गया है.

Karan Kundrra Proposed Girlfriend Tejasswi

Vlog में दिखाया गया ये पल फैन्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इस लवबर्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फैंस ने पानी के अंदर किए गए इस प्रपोजल को फेयरी टेल जैसा बताया.

Share this article