रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी लाडली राहा कपूर को अब मीडिया की नज़रों से दूर कर दिया है और पैपराजी से भी रिक्वेस्ट की है कि वो राहा को कैप्चर न करें. ऐसे में फैंस राहा की एक झलक देखने को तरस जाते हैं. लेकिन राहा का एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहा की एक झलक देखकर फैंस का दिन बन गया है. फैंस अब आलिया की लाडली पर भर भर कर प्यार लुटा रहे हैं.

वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने बेटी लारा (daughter Lara) का 3 जून को 2nd बर्थडे (Varun Dhawan's daughter Lara turns two) सेलिब्रेट किया. ये बेहद प्राइवेट सेलिब्रेशन था, जिसमें फैमिली, क्लोज़ फ्रेंड्स और बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स शामिल हुए. आलिया और रणबीर भी अपनी बेटी राहा के साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वरुण धवन की बेटी लारा की बर्थडे पार्टी में आलिया, राहा (Raha attends Lara's birthday) के साथ दिख रही हैं, जबकि तीन साल की राहा बाकी बच्चों के साथ प्ले डेट एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. आलिया इशारे से राहा को अपने पास बुलाती हैं और उन्हें कुछ समझाती हैं. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, आलिया-राहा की क्यूटनेस ने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया.

इस मौके पर आलिया ब्लैक जीन्स और ब्लैक टीशर्ट में एकदम कैजुअल लुक में नज़र आईं, वहीं राहा कलरफुल फ्रॉक और ब्लू रिबन लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं. वीडियो में राहा की एक झलक देखकर फैंस खुश हो गए हैं. फैंस उनके लुक के दीवाने हो गए हैं. साथ ही वो राहा को देखकर हैरान भी हैं कि राहा इतनी जल्दी इतनी बड़ी हो गई. फैंस अब इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये कितनी जल्दी बड़ी हो रही है, तो दूसरे ने लिखा, खूबसूरती से बड़ी हो रही है राहा. वहीं लोग आलिया की भी तारीफ कर रहे हैं कि वो राहा को कितने अच्छे से रखती हैं. इस वीडियो को अब ऑनलाइन खूब प्यार मिल रहा है.

बता दें कि आलिया और वरुण बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस जोड़ी ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (2014) और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) जैसी कई सफल फिल्मों में एक साथ काम किया है.

