Close

अपनी छोटी-सी फैमिली संग सोनम कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे ब्रंच, कजिन अंशुला कपूर ने शेयर की बेटे वायु और पूरी फैमिली के साथ बर्थडे गर्ल की तस्वीरें (Sonam Kapoor Celebrates Birthday With Small Village Family Brunch Cousin Anshula Shares Pics Of Birthday Girl With Son Vayu And Their Tribe)

बीते कल यानी 9 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे अपनी छोटी सी फैमिली संग सेलिब्रेट किया. और अब सोनम कपूर की कजिन अंशुला कपूर (Cousin Anshula Kapoor) ने बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Sonam Kapoor

अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कजिन सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. और अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Sonam Kapoor

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने साथ में बड़ा प्यारा कैप्शन लिखा है - इस बर्थडे ब्रंच में केक का साइज (यानी क्वांटिटी) देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे हम किसी स्मॉल विलेज के लिए तैयारी कर रहे हैं. पर कोई अफसोस नहीं है. सोशल मीडिया पर बहन सोनम को बर्थडे विश करते हुए अंशुला ने एक्ट्रेस को भी टैग किया और आगे लिखा- हैप्पी बर्थडे सोनम दीदी. हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं.

Sonam Kapoor

बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज की सीरीज में से एक सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं. बेटे वायु को एक्ट्रेस ने अपनी गोद में लिया है. बाकी की तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने दोस्तों, कजिन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर और फैमिली के साथ पैसे देते हुए नजर आ रही हैं.

Sonam Kapoor

बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में बर्थडे गर्ल रेड एंड व्हाइट कलर के प्रिंटेड आउटफिट में स्टाइलिश दिख रही हैं. अपने लुक को एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया है. आउटफिट से मैच करते हुए रेड कलर के स्मॉल इयररिंग्स उनके ओवरऑल लुक को एलिगेंट टच दे रहे हैं.

Sonam Kapoor's Birthday

सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं और बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Share this article