Close

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वां बच्चों की झलक, वायरल हुई बच्चों की फोटोज, जाने क्या है इस तस्वीरों के पीछे का सच? (Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi Photo Viral With Twins Know About Behind The Truth)

जब से संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth And Avinash Dwivedi) जुड़वां बच्चों (Twins Kids) के पैरेंट्स बने हैं उनकी खुशियां सातवें आसमान पर है. हाल में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज छाए हुए हैं, जिसमें संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी अपने जुड़वा बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं.

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरूआत कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही कपल दो प्यारे-प्यारे जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने हैं. कपल ने व्लॉग शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी. बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने हैं.

Sambhavna Seth

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके हसबैंड अविनाश द्विवेदी व्लॉग के जरिए अपने ट्विन्स बेबीज के बारे में जानकारियां शेयर करते हुए नज़र आते हैं. हाल ही में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में कपल अपने जुड़वा बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं.

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi With Twins

इंटरनेट पर छाई इन तस्वीरों को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने ट्विन्स बेबीज की झलक दुनिया को दिखा दी है. इस वायरल फोटोज में कपल अपने दोनों बच्चों को गोद में थामे हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में अविनाश एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते दिखे तो वहीं दूसरी तस्वीर में चारों ने खूबसूरती से पोज दिया. बता दें कि संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी एक बेटी और एक बेटे के मम्मी-पापा बने हैं.

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi With Twins

जानकारी के लिए बता दें कि जुड़वां बच्चों के साथ संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जेनरेट की गई हैं. उनके फैन पेज ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. चंद मिनटों में देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं. बता दें कि संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में बताया था कि अभी उनके बच्चे न्यूबॉर्न हैं, इसलिए कुछ समय रुककर बच्चों का फेस दुनिया को रिवील करेंगी.

Share this article