करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हस्बैंड और अरबपति बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का पिछले साल 12 जून को निधन हो गया था. उनका यूं अचानक दुनिया से चले जाना उनकी फैमिली के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. कल 12 जून को संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी (Sunjay Kapur's death anniversary) थी. इस मौके पर उनके सभी फैमिली मेंबर्स ने उन्हें भारी मन से याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. करिश्मा कपूर ने भी Ex हसबैंड की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद (Karisma Kapoor remembers ex husband) किया और इमोशनल पोस्ट शेयर किया. करिश्मा की ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

हालांकि संजय कपूर की डेथ के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर फैमिली में घमासान मचा हुआ है और कानूनी लड़ाई चल रही है. इसके बावजूद उनकी फर्स्ट डेथ एनिवर्सरी पर लोग भारी मन से उन्हें याद कर रहे हैं.

करिश्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट (Karisma Kapoor's heartfelt message for husband) शेयर की है, जिसमें उन्होंने वो तारीख लिखी है, जिस दिन संजय कपूर का निधन हुआ था. आगे उन्होंने एक्स हसबैंड के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने लिखा, "12/6/2025. संजय हमेशा हमारे दिल में रहेंगे."

करिश्मा कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी पोस्ट पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रॉपर्टी की लालच में पूरी फैमिली इमोशनल होने का ढोंग कर रही है.

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी रचाई थी. लेकिन शादी के 13 साल बाद 2016 में उनका तलाक़ हो गया. उनका एक बेटा और एक बेटी है. साल 2016 में करिश्मा ने संजय कपूर और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था. तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया से दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन करिश्मा ने अपनी लाइफ बच्चों की परवरिश में लगा दी. भले ही करिश्मा और संजय अलग हो गए थे, लेकिन बच्चों की वजह से दोनों कनेक्टेड थे, ऐसे में पति की अकस्मात निधन की खबर से करिश्मा को भी धक्का लगा था.
