Close

अपने 41वें बर्थडे पर सोनम कपूर ने दिखाई बेटे रुद्रलोक की प्यारी सी झलक, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें (Sonam Kapoor’s 41st birthday dump features an adorable glimpse of son Rudralokh)

बीते दिनों सोनम कपूर ने अपना 41वां बर्थडे (41th Birthday Of Sonam Kapoor) सेलिब्रेट किया था. कुछ दिन बाद अब जाकर एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस तस्वीरों में से एक तस्वीर में सोनम कपूर अपने दूसरे बेटे रुद्रलोक (Son Rudralokh) की प्यारी सी झलक दिखाई हैं.

Sonam Kapoor

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने 41वें बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं. फोटोज की इन सीरीज में से एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. फैमिली गैदरिंग के दौरान एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने छोटे बेटे रुद्रलोक की क्यूट सी झलक दिखाई है.

Sonam Kapoor

सोनम कपूर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए सिंपल और एलिगेंट बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज की सीरीज में उनके फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं.

Sonam Kapoor

कैप्चर किए गए इन पलों में सोनम कपूर अपने करीबियों के साथ रिलेक्स करते हुए, आपस में बातचीत करते हुए, फन टाइम स्पेंड करते हुए, डिलियस फूड का मजा लेते हुए और सेल्फी लेते दिखाई दे रही हैं.

Sonam Kapoor

एक्ट्रेस की गेस्ट लिस्ट आनंद आहूजा, एक्ट्रेस के दोनों बेटे वायु और रूद्रलोक, मसाबा गुप्ता, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, मोहित मारवाह, कुणाल रावल, रिया कपूर, सुनीता और अनिल कपूर शामिल थे. एक्ट्रेस के बर्थडे बैश एक छोटी से फैमिली गैदरिंग थी. जिसमें सिर्फ घर के लोग शामिल थे.

Sonam Kapoor

फोटोज की इन सीरीज में सोनम और आनंद एक साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें हैं. पार्टी के दौरान सोनम अपने दोनों बच्चों वायु और रूद्रलोक के साथ भी पोज देते हुए और उनकी केयर करते हुए दिखाई दे रही हैं.

Arjun and Anil Kapoor

एक्ट्रेस की फैमिली गैदरिंग की ये तस्वीरें खूब तेजी से फैल रही हैं. फैंस भी इन तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article