यूट्यूबर और टेलीविज़न-भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth And Avinash Dwivedi) के घर में जिस दिन से जुड़वां बच्चों (Twins Babies Welcome) का वेलकम हुआ है, तभी से घरभर में जश्न का माहौल है. शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी (By Surrogacy) से जुड़वा बच्चों की मां के घर तोहफों की बारिश हो रही है. दिलचस्प बात है कि जुड़वां बच्चों को मुंह दिखाई में सिर्फ कैश ही नहीं सोने और चांदी के गिफ्ट मिले हैं.

4 जून 2026 को संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ. कपल के घर में एक बेटा और एक बेटी का वेलकम बड़ी धूमधाम से हुआ. जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद से ही घर में संभावना के ससुरालवालों ने कपल के घर में गिफ्ट्स के ढेर लगा दिए हैं.

हाल ही में संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब पर एक नया ब्लॉग शेयर किया है. इस ब्लॉग में संभावना अपने फैंस के साथ अपनी खुशी का इजहार करती हुई नजर आ रही है. इस ब्लॉग में संभावना उन गिफ्ट्स को दिखा रही हैं, जो उनके जुड़वां बच्चों को छठी सेलिब्रेशन में उनके दादा-दादी और बुआ और फूफा जी से मिले हैं.

घर में डबल खुशियां के आने पर संभावना के सास-ससुर ने अपनी बहू को तोहफे में गोल्ड चेन और बेटे अविनाश को गोल्ड ब्रेसलेट दिया. जुड़वां बच्चों के दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों के लिए ईयरिंग, ब्रेसलेट, कमरबंध और गोल्ड चेन दी है. पूरी फैमिली के लिए इन गिफ्ट्स को देखकर संभावना इमोशनल हो जाती है और कहती है कि इसकी जरूरत थी. आप लोगों ने बहुत ... एक्ट्रेस के सास- ससुर जवाब में कहते हैं कि हमारी बहू ने हमें इतनी बड़ी खुशी दी है, तो क्या हम इतना भी नहीं करेंगे. इतने सालों बाद घर में खुशियां आई हैं.

बच्चों के दादा-दादी की तरह उनकी दोनों बुआ भी गिफ्ट्स देने में पीछे नहीं है. दोनों बुआ ने मिलकर बच्चों को गोल्ड चेन, ब्रेसलेट, रिंग और इयरिंग गिफ्ट्स दिए. संभावना को गिफ्ट में सिल्वर एक क्यूट से गणेश जी भी मिले हैं.

गोल्ड, सिल्वर और कैश के अलावा जुड़वां बच्चों को कई जोड़ी कपड़े और फुटवियर भी तोहफे में मिले हैं और संभावना-अविनाश के लिए ड्राई फ्रूट्स और मिठाई भी मिली है. अपने ट्विन्स बच्चों के इतने सारे तोहफे देखकर अविनाश ने कहा कि अगर इतने गिफ्ट मिलेंगे तो हर 6 महीने बच्चे करने पड़ेंगे.

तोहफे देने से पहले दादा-दादी और दोनों बुआ नेबड़ी धूमधाम से बच्चों की छठी मनाई थी. एक्ट्रेस के ससुराल वालों के चेहरे देख कर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने 10 साल तक इन पलों का कितनी बेसब्री से इंतजार किया होगा.
