Close

शिव भक्ति में डूबीं परिणीति चोपड़ा, रिकॉर्ड किया ‘श्री शिव रूद्राष्टकम’, पति राघव चड्ढा ने बताई इसके पीछे की कहानी, उनकी दादी से है इस शिव स्तुति का खास कनेक्शन (Parineeti Chopra Records ‘Namami Shamisham’, Raghav Chaddha shares backstory to this, It has special connection to his Dadi)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही बेहतरीन सिंगर भी हैं. अब उन्होंने अपने संगीत प्रेमी फैंस को अपने नए भक्ति ट्रैक 'नमामि शमीशान’' (Parineeti Chopra Records 'Namami Shamisham) के जरिए म्यूजिकल ट्रीट दिया है, जो अब स्पॉटीफाई और यूट्यूब म्यूजिक पर उपलब्ध है. परिणति ने बताया कि उन्होंने 'श्री शिव रूद्राष्टकम' प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था और लिखा था, "कुछ प्रार्थनाएं जीवनभर के लिए यादें बन जाती हैं. नमामि शमीशान’ भी उन्हीं में से एक है. मैंने इसे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड किया था। वह समय मुझे आस्था, आत्मचिंतन और कृतज्ञता के और करीब ले गया. जब भी मैं इस गीत को सुनती हूं, मुझे अपने जीवन के उस खूबसूरत दौर की याद आ जाती है."  अब राघव चड्ढा (Raghav Chaddha){ने परिणीति के इस शिव स्तुति पर रिएक्शन दिया है और इसके पीछे की कहानी भी बताई है.

Parineeti Chopra

राघव चड्ढा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर (Raghav Chaddha reacts to Parineeti Chopra's devotional track) किया है और बताया है कि कैसे परिणीति का ये शिव स्तुति रिकॉर्ड करना उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. 

Parineeti Chopra

राघव चआड्ढा ने लिखा, "इस स्तुति को रिकॉर्ड करने के पीछे भी एक कहानी है. मैंने एक बार ज़िक्र किया था कि मेरी दादी हर रोज़ घर पर ये स्तुति गाया करती थीं. और अचानक मुझे पता चला कि तुमने इसे रिकॉर्ड कर लिया. ये मेरे लिए पहले ही खूबसूरत याद थी. और अब इसे तुम्हारी आवाज़ में सुनना एक अलग ही अर्थ दे गया. बहुत खूबसूरत, बहुत ही ग्रेसफुल. तुम्हारे पास एक बेहतरीन गिफ्ट है. प्लीज हमेशा गाती रहना. हर हर महादेव."

Parineeti Chopra

अब परिणीति चोपड़ा ने भी राघव चड्ढा की स्टोरी को री शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया है और लिखा है, "तुम्हारे लिए कुछ भी. हर हर महादेव." 

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha

परिणीति ने ये म्यूजिक ट्रैक अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है और कुछ ही घंटों में उस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं. लोगों को परिणीति की आवाज़ बेहद पसंद आ रही है. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उनसे रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो और भी भक्ति गीतों, मंत्रों, स्तुतियों को अपनी आवाज़ दें.

Parineeti Chopra

बात करें शिव स्तोत्र ‘नमामि शमीशान’ (Namami Shamisham) की तो विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भक्ति संगीत, मंत्र या स्तोत्र सुनना और गुनगुनाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है. इससे तनाव कम करने, मन को शांत रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलती है. शिव स्तोत्र जैसे मधुर और शांतिपूर्ण मंत्रों का उच्चारण करने से मन एकाग्र होता है और चिंता तथा बेचैनी कम हो सकती है. ये गर्भस्थ शिशु पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

Share this article