जिस तरह हस्तरेखा, न्यूमेरौलॉजी, टैरो कार्ड हरेक विद्या की अपनी विशेषता है, उसी तरह हस्ताक्षर यानी सिग्नेचर की भी अपनी एक अलग दुनिया है.
मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में न्यूमैरोलॉजिस्ट बिंदु खुराना जी सिग्नेचर एनालिसिस से जुड़ी कई दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताती हैं. आख़िर आपकी भी उत्सुकता होगी अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जानने की, तो देर किस बात की पूरा पॉडकास्ट देखने-सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
आप किस तरह अपना साइन करते हैं, सिग्नेचर करते समय आपकी किस तरह की शैली रहती है, जैसे- आप अपना नाम लिखते हैं या सरनेम या हस्ताक्षर करने में एक रेखा नीचे या फिर नाम के आगे खिंचते हैं... कुछ लोग दो डॉट्स लगाते हैं... ऐसी तमाम बातें हस्ताक्षर में देखने मिलती है. इसी का विश्लेषण करके व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व आदि का भी पता लगाया जा सकता है.
ग्राफोलॉजी का ही एक विशेष पार्ट है सिग्नेचर एनैलिसिस. इसके ज़रिए आप किसी भी शख़्स के नेचर से लेकर इमोशनल पहलू, पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेेंस इत्यादि के बारे में आसानी से जान सकते हैं. जिस तरह फेस रीडिंग एक कमाल की कला है, उसी तरह सिग्नेचर एनालिसिस भी एक प्रभावशाली विज्ञान है. एक पहलू यह भी है कि आपकी साइन करने का स्टाइल आपके अंतर्मन से कनेक्ट होता है.
जानते हैं कुछ दिलचस्प सिग्नेचर के स्टाइल के बारे में.
यदि आप ऊपर की तरफ़ झुकाव के साथ हस्ताक्षर करते हैं, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप आशावादी व महत्वाकांक्षी इंसान है. साथ ही आपकी पॉजिटिवनेस के कारण आप फ्यूचर को लेकर भी आशावान रहते हैं. ठीक इसके विपरीत नीचे की तरफ़ यानी गिरते हुए अंदाज़ में साइन करना आपके तनावग्रस्त होने व निराशा की ओर इंगित करता है.
ऐसे बहुत से लोग हैं जो बिल्कुल ही सीधी रेखा में सिग्नेचर करते हैं. इससे यह दर्शाता है कि वे बैलेंस रखने के साथ काफ़ी व्यवहार कुशल वाले शख़्सियत हैं. साथ ही उन्हें ख़ुद पर बहुत भरोसा रहता है. यही कॉन्फिडेंस उन्हें ज़िंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है.
हां, सिग्नेचर की साइज़ भी मायने रखती है. जैसे बड़ा साइन करनेवाले अट्रैक्टिव व ज़िंदादिल क़िस्म के होते हैं. वहीं जो छोटी साइन करते हैं वे रिजर्व नेचर के माने जाते हैं.
हर किसी का साइन करने का अपना अलग अंदाज़ और विशेषता होती है. कोई क्लियर राइटिंग के साथ करते हैं तो कोई इतना महान हस्ताक्षर करते हैं कि समझ ही नहीं आता कि क्या है.
अमूमन जो व्यक्ति स्पष्ट व साफ़ तरी़के से पहला अक्षर लिखते हुए हस्ताक्षर करता है वो ईमानदार व स्पष्टवादी होता है.
यह भी पढ़ें: सुख-शांति के लिए घर को दें एस्ट्रो टच… (Astrological Remedies For Peace And Happiness To Home)
नाम का पहला अक्षर स्पष्टता के साथ बड़ा होता है तो वे लोग मल्टी टैलेंटेड और स्वाभिमानी होते हैं. जिस हस्ताक्षर को आप समझ ही नहीं पाते, वे राज़दार क़िस्म के इंसान होते हैं.

Photo Courtesy: Freepik
