रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल हैं और अक्सर ही कपल गोल सेट करते नज़र आते हैं. दोनों जिस तरह से एक दूसरे को सपोर्ट करते नज़र आते हैं, उसे देखकर फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं. एक बार फिर रणबीर कपूर ने आलिया के लिए कुछ ऐसा कर दिया है कि नेटीज़न्स उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

आलिया भट्ट की मच अवेटेड फ़िल्म 'अल्फा' (Alpha) को लेकर ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आलिया तो फिलहाल फ़िल्म के प्रमोशन में बिजी हैं ही, रणबीर भी हाल ही में अपने अंदाज में आलिया की ‘अल्फा’ को सपोर्ट (Ranbir Kapoor turns biggest cheerleader for Alia Bhatt) करते नज़र आए. रणबीर के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं.

दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पैपराजी ने कैप्चर किया है. वीडियो में कार से उतरते ही रणबीर पैपराजी को हाय कहकर ग्रीट करते हैं. इस वायरल वीडियो में रणबीर ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी है और स्टाइलिश अंदाज़ में आलिया की अल्फा को शाउटआउट दिया है. रणबीर की इस टी-शर्ट पर फिल्म ‘अल्फा’ और पत्नी आलिया को लेकर एक स्पेशल मैसेज लिखा है.

रणबीर कपूर ने जो टीशर्ट पहनी है, उस पर लिखा है 'My Wife An Alfa'. इस तरह रणबीर आलिया के लिए biggest Cheerleader बने हैं और अपनी वाइफ के लिए प्यार और सपोर्ट जाहिर किया है. फैंस को रणबीर कपूर का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और लोग उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें सपोर्टिव, केयरिंग हसबैंड का टैग दे रहे हैं. फैंस उनके इस वायरल वीडियो पर हार्ट इमोजी ड्रॉप करके उन्हें बेस्ट हस्बैंड और आलिया-रणबीर की जोड़ी को बेस्ट कपल कह रहे हैं.

बात करें आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की तो ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं.

