ओटीटी पर सबकी फेवरेट वेब सीरीज'पंचायत' के विधायक जी उर्फ पंकज झा (Pamchayat's Vidhayk Ji Urf Pankaj Jha) सड़क किनारे बैठे हुए लोगों से सब्जियां खरीदते नज़र आए. वायरल हुई इस तस्वीर में पंकज ब्लैक बनियान में और गले में झोला लटकाए हुए नजर आ रहे हैं. विधायक जी को ऐसे सब्जियां छांटते हुए देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं.

ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'पंचायत' को और सीरीज के किरदारों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला. आज भी दर्शक पंचायत के कलाकारों को उनके असली नाम से नहीं, बल्कि किरदारों के नाम से पहचानते हैं. हाल ही में पंचायत के विधायक जी उर्फ पंकज झा सड़क के किनारे सब्जियां बेचने वाले लोगों से सब्जियां खरीदते दिखे हैं. सब्जी मंडी में उन्हें इस तरह आराम से बैठकर सब्जियां चुनते देखकर लोग हैरान रह गए.

जानकारी के लिए बता दें कि विधायक जी की सब्जियां खरीदते समय की ये फोटो उनके किसी फैन पेज ने नहीं, बल्कि पंकज झा ने खुद अपने इंस्टग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में पंकज झा जमीन पर बैठकर आराम से सब्जियां छानते हुए दिख रहे हैं. एक्टर के सामने बहुत सारी सब्जियां, जैसे टमाटर, लौकी पड़े हुए है, लेकिन उनका हाथ सिर्फ खीरे पर जाता है

इस तस्वीर को शेयर करते हुए पंकज ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है कि वे कहां से ये सब्जियां खरीद रहे हैं. लेकिन यूजर्स ने इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसे फनी कमेंट्स किए है कि लोगों की हंसी छूट रही है. एक फैंस ने लिखा- विधायकजी पंचायत के अगले सीजन में वोट जीतने के लिए एक मजबूत संगठन बनाने के लिए जमीनी स्तर से काम शुरू कर रहे हैं. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा-विधायकी जाने के बाद इसके हालात बहुत खराब चल रहा है.

तीसरे यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा है कि ये तो पंचायत सीजन 5 की शूटिंग लग रही है. चौथे ने भी ये लिखा है कि पीछे प्रह्लाद चचा भी हैं. पांचवें यूजर ने लिखा है कि लगता है पूरे सीजन लौकी का ही प्रोमोशन हुआ, अब होगी खीरा टमाटर की एंट्री. छठे ने ये लिखा है कि अरे ये तो कटहल खोज रहे हैं.
