टीवी शो 'देवों के देव महादेव' (Devon Ke Dev Mahadev) से घर घर में फेमस हुई सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने पिछले साल 5 सितंबर को प्यारी से बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने विरीका (Virika) रखा है. सोनारिका फिलहाल एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर अपनी मदर ड्यूटी निभा रही हैं, साथ ही अपने बिज़नेस पर फोकस कर रही हैं.

सोनारिका भदौरिया की बेटी विरीका अब 9 महीने की हो चुकी है. और अब टीवी की पार्वती ने विधिविधान से बेटी का अन्नप्राशन (Sonarika Bhadoria Performs Annaprashan Pooja For Daughter) संस्कार किया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

सोनारिका बेटी के जन्म के बाद से ही सारी रस्में, सारे फेस्टिवल्स पूरे धूमधाम से मनाती हैं. अब बेटी का अन्नप्राशन भी उन्होंने पूरे विधि विधान से किया है. इसके लिए उन्होंने पहले घर मे छोटी सी पूजा रखी, जिसमें उनकी फैमिली के सभी लोग शामिल हुए.

अन्नप्राशन के लिए विरीका को चांदी की थाली और कटोरी में खाना परोसा गया था. हिंदू परंपरा के अनुसार, मामा या घर के बड़े बुजुर्ग बच्चे को पहली बार खीर खिलाते हैं. विरीका के लिए भी चांदी के बर्तनों में खीर और बाकी पकवान सजाए गए थे.

इस फंक्शन के लिए नन्हीं विरीका को गोल्डन और बेज रंग की घाघरा चोली पहनाई थी और सिर पर टियारा सजाया था, जिसमें गोल मटोल विरीका बेहद ही क्यूट लग रही थीं. उन्होंने मुस्कुराते और खिलखिलाते हुए कैमरे को पोज़ भी दिए.

सोनारिका और उनके पति ने इस मौके पर बेटी के साथ खूब सारी तस्वीरें भी क्लिक कराई. इस मौके पर फैमिली के अन्य लोग भी मौजूद थे और सभी बेहद खुश और एक्साइटेड लग रहे थे.

अन्नप्राशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, "हमारी नन्हीं सी गुड़िया विरीका का अन्नप्राशन संस्कार! अब असली दावत शुरू होने दो!" उनकी ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और फैंस नन्हीं विरीका पर प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें कि सोनारिका ने देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाया था और उन्हें इस किरदार में लोगों का बहुत प्यार मिला था. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों की ओर रुख कर लिया था, लेकिन आज भी उनकी ह्यूज फैन फॉलोइंग है. सोनारिका शोबिज से दूर ज़रूर हो गई हैं, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को टाटा बाय-बाय नहीं कहा है. उन्हें अब भी अच्छे रोल का इंतज़ार है. उनका कहना है कि अगर कोई बढ़िया रोल आता है, जो उन्हें अपना एक्टिंग स्किल दिखाने का मौका दे, तो वो ऐसा रोल ज़रुर करना चाहेंगी. बता दें कि उनके फैंस उन्हें टेलीविजन पर बहुत मिस करते हैं और बेसब्री से उनको दोबारा पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं.

