हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी एक बुरी आदत का ज़िक्र किया है. वो बुरी आदत (Bad Habit) है कि उन्हें सट्टा (Bets) खेलने का शौक है. खेल को मजेदार बनाने के लिए वे हर खेल में सट्टा लगाते हैं. लेकिन इस काम को हेल्दी तरीके से करते हैं.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट, हार्डवर्किंग और डिसिप्लिन एक्टर्स में सबसे पहला नाम आता है अक्षय कुमार का. पूरी इंडस्ट्री में उनकी गुड हैबिट्स की जमकर प्रशंसा होती है. हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी एक बुरी आदत का जिक्र किया, साथ उसे सुधारने का भी वादा किया.

बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए अक्षय ने बताया- मुझे सट्टा खेलने की बुरी आदत है. मैं करीबन हर गेम में सट्टा लगाता हूं. जैसे कि मैं दिशा पाटनी के साथ बैठा हूं. तो मैं उससे कहूंगा- चलो हम एक गेम खेलते हैं. मैं दिशा से कहता हूं कि तुम मेरे साथ इसमें सट्टा लगाओ. मुझे सट्टा लगाना पसंद है, बस ऐसे ही कॉम्पिटीशन के लिए. लेकिन उसमें हेल्दी तरीका होता है. भले ही मैं दिशा के साथ पांच रुपये का सट्टा लगाऊँ या 5000 रुपये का. हालांकि मुझे मालूम है वो पैसे कभी वापस नहीं आने.

तभी अक्षय के साथ बैठी एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने उनकी बात को गलत बताया. लेकिन अक्षय ने बड़ी हाजिरजवाबी कहा- तुमने कभी मेरे पैसे वापस किए हैं क्या? तुमने मुझे 12000 रुपये देने है. दिशा पाटनी कहती हैं- अक्षय ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था. बाद में अक्षय ने कहा- वो अपनी ये आदत सुधारना भी चाहते हैं.

कुछ साल पहले अक्षय कुमार की बहन ने भी 'द कपिल शर्मा शो' में ये खुलासा किया था कि अक्षय कुमार को ताश खेलना बहुत पसंद है. ताश खेलते समय पैसा लगाते हैं. हालांकि वो ये काम मस्ती करने के लिए करते हैं.
