लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) को फैंस बहुत प्यार करते हैं. उनके डेली व्लॉग्स पर भी फैंस प्यार लुटाते हैं. भारती अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर जानकारी व्लॉग के जरिए देती हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने फैंस को खुश होने का एक नया मौका दिया है. उन्होंने अपने छोटे बेटे काजू के 6 महीने (Kaju turns 6 months) का होने पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है.

जी हां भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने 19 दिसम्बर 2025 को छोटे बेटे काजू (Kaju) को वेलकम किया था. 19 जून को काजू 6 महीने का हो गया. इस मौके पर भारती ने छोटे बेटे का हाफ ईयर बर्थडे सेलिब्रेट (Bharti and Haarsh celebrate Kaju's 6 month birthday) किया, जिसकी झलक उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है.

इस व्लॉग में हमेशा की तरह भारती ने सुबह उठने से लेकर पूरे दिन की झलक दिखाई है. उन्होंने ये भी बताया कि काजू 6 महीने का हो गया है. इस मौके पर भारती इमोशनल भी नज़र आईं. भारती ने कहा, "एक टाइम था कि मुम्बई आना ही सपना लगता था. आज मुंबई में घर है, परिवार है. पति है और दो प्यारे बच्चे भी हैं. काजू देखते ही देखते 6 महीने का कब हो गया, पता ही नहीं चला."

काजू का 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए भारती ने काजू के लिए क्यूट से केक भी कट किया और सबको अपने हाथों से केक खिलाया. जो बात के दिल को छू गई, वो थी काजू की केअर टेकर्स को केक खिलाते हुए काजू की मम्मियां कहना. इतना ही नहीं घर की मेड को भी उन्होंने अपने हाथ से केक खिलाया. वैसे भी भारती घर की मेड को जितना प्यार और सम्मान देती हैं, वो देखकर फैंस हमेशा ही इमोशनल हो जाते हैं.

छोटे भाई काजू का केक कट करते हुए गोला सबसे ज़्यादा एक्साइटेड नज़र आया. उसने केक और समोसे भी खाए और खूब मस्ती करता दिखा. व्लॉग में भारती ने बताया कि जल्दी ही वो काजू का अन्नप्राशन भी करेंगे और अन्नप्राशन की झलक भी अपने व्लॉग में शेयर करेंगी.

भारती और हर्ष लिंबाचिया के छोटे बेटे काजू यानी यशवीर का जन्म 19 दिसंबर 2025 को हुआ था. कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने थे. उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म साल 2022 में हुआ था. करीब तीन साल बाद दोबारा मां बनने के बाद, भारती काफी खुश हैं. मां बनने के बाद, भारती लगातार काम भी कर रही हैं.
