बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर मातम छाया हुआ है. एनिमल लवर दिशा पाटनी (Animal Lover Disha Patni) के लाडले पेट्स बेला और जैस्मीन (Loving Pets Bella And Jasmine ) की मौत हो गई है. अपने लाडले पेट्स के जाने से दिशा पूरी तरह से टूट गई हैं. एक्ट्रेस को यूं दुख में डूबा हुआ देख उनके फैंस भी शॉक्ड हैं. एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि उनके पैट्स को आखिर ऐसा क्या हुआ?

एनिमल लवर दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पेट्स के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती थीं. हाल ही में दिशा और उनके पेट्स से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है. ये दुखद खबर है कि दिशा ने अपने दो लविंग पेट्स डॉगी बेला और बिल्ली जैस्मीन को हमेशा के लिए खो दिया है. जिसके बाद से दिशा गहरे सदमे में हैं.

चौंकने वाली बात ये है कि दोनों पेट्स की मौत एक ही दिन में हुई है. दिशा इन पेट्स को अपने बच्चों की तरह प्यार करती थीं और अब उनके यूं अचानक चले जाने से दिशा पूरी तरह से टूट गई हैं.एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के मौत की दुखद खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेला और जैस्मीन की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं. साथ में इमोशनल नोट भी लिखा है. इमोशनल नोट में दिशा ने लिखा- मेरे बेला, मेरी लाइफ को इतना खूबसूरत और कलरफुल बनाने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू. हमारा घर चुनने और मुझे अपनी मां बनाने के लिए तुम्हारा थैंक्यू. तुमने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है. मुझे तुम्हारी आंखों में पूरी दुनिया दिखती थी. मैं तुम्हें बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं. मैं तुम्हें दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. दुनिया के सबसे प्यारे बच्चे, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, मेरे सोलमेट. मेरा सुंदर बेलू, मैं तुम्हारी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी.

एक्ट्रेस ने अपनी क्यूट जैस्मिन के लिए लिखा- मेरी जैस्मीन, अब तक की सबसे प्यारी बच्ची बनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू. मुझे तुम्हारी मां बनने का मौका मिला, इसके लिए मैं तुम्हारी शुक्रगुजार हूं. तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी. तुम्हारा अपने पंजों से मेरे हाथों को छूना और प्यार से आवाज निकालना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और बहुत मिस कर रही हूं. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरी बच्ची. तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी, मेरी प्रिंसेस जैस्मीन.

जैसे ही दिशा ने ये दोनों पोस्ट शेयर किए, तो फ्रेंड्स और फैंस और करीबी दोस्त भी हैरान रह गए. सभी लोग कमेंट्स कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं , और एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि उन दोनों को क्या हुआ था. एक्ट्रेस रवीना टंडन सहित अन्य कई सेलेब्स ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर दुख व्यक्त किया है.
