Close

पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ न मिलाने पर ट्रोल हो रहे अनिल रस्तोगी ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले- मैं उनका सम्मान करता हूं (Anil Rastogi Who Is Being Trolled For Not Shaking Hands With PM Naremdra Modi Gave A Befitting Reply To Troll)

वेटरन एक्टर डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी (Dr Anil Kumar Rastogi) ने उन सोशल मीडिया यूजर्स को मुंह तोड़ जवाब दे कर उनकी बोलती बंद कर दी, जिन्होंने उन्हें इस बात के लिए ट्रोल किया कि पद्म पुरस्कार समारोह (Padam Award Smaroh) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ अभिवादन के दौरान हुए अजीब पल का मज़ाक उड़ाया था.

वेटरन एक्टर और साइंटिस्ट डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी बीते मंगलवार को थिएटर, सिनेमा, रेडियो और टेलीविज़न में उनके अहम योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया था. लेकिन एक्टर का ये खास पल सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग में बदल गया. बुरी तरह से उनकी आलोचना होने लगी. अनिल रस्तोगी भी कहां चुप बैठने वालों में से थे. उन्होंने भी ट्रोल करने वाले लोगों को कड़ा जवाब देकर चुप करा दिया.

रस्तोगी पद्म श्री लेने के लिए मंच की ओर जाते हैं. रास्ते में हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन करते हुए नज़र आ रहे है, तभी वहां पर बैठे प्रधानमंत्री ने शिष्टाचार वश उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन वे देख नहीं पाए. रस्तोगी पीएम मोदी के इस इशारे को देख नहीं पाते और बिना रुके सीधे आगे निकल जाते हैं.

बस, इसी छोटे से हिस्से को काटकर कुछ इंटरनेट यूजर्स ने इसे 'जानबूझकर किया गया इग्नोर' का नाम दे दिया और विवाद खड़ा कर दिया. लोगों के रिएक्शन देकर डॉ रस्तोगी ने भूपानी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिखी. उन्होंने लिखा - जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं तो मैं उन्हें बता दूं कि मेरी उम्र 80 साल से अधिक है. उम्र की वजह से मुझसे यह चूक हो गई. मैं हमारे पीएम का बहुत सम्मान करता हूं. और ये भी मानता हूं कि देश चलाने के लिए वे अभी हमारे पास सबसे अच्छे विकल्प हैं.

बता दें कि अनिल रस्तोगी ने सौ नाटकों के लगभग 1000 शो किए हैं. 75 से ज़्यादा फ़िल्मों और टीवी शो के 500 एपिसोड में काम किया है. वे एक कुशल वैज्ञानिक और समाज सेवी भी हैं

Share this article