Close

शोएब-दीपिका कक्कड़ का बेटा रुहान हुआ 3 साल का, पापा के हॉस्पिटलाइज़ होने के बीच कपल ने सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया बेटे का बर्थडे, दिखाई झलक (Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan’s third birthday quietlly amid father’s hospitalisation)

टीवी के पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पिछले कुछ समय से परेशानियों में घिरे हुए हैं. कुछ दिनों पहले शोएब इब्राहिम के पिता को हैमरेज हुआ था, सर्जरी के बाद वो हॉस्पिटल में रिकवर हो रहे हैं. दूसरी तरफ दीपिका का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है. उनकी इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है. वहीं सबा के ससुर को भी स्ट्रोक आ गया है. इन सब परेशानियों के बीच उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से बेटे रुहान का 3rd (Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar's son turns 3) बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक शोएब ने अपने व्लॉग मे दिखाई है. 

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेटे रुहान का 22 जून को बर्थडे था. उनका बेटा रुहान 3 साल का हो गया है. ऐसे में दीपिका और शोएब ने सिंपल तरीके से घर पर ही फैमिली के साथ अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट (Dipika Kakar celebrates son's birthday) किया. हाल ही में शोएब ने व्लॉग शेयर करते हुए रुहान के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं.

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

शोएब के पापा हॉस्पिटल में हैं और दीपिका की भी तबियत ठीक नहीं है, इसलिए वो ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन के मूड में नहीं थे, इसलिए कपल ने घर पर ही बर्थडे मनाने का फैसला किया. अपने व्लॉग में शोएब ने बताया कि वो रुहान के बर्थडे के लिए हॉस्पिटल से घर जा रहे हैं, ताकि उसको थोड़ा पैम्पर कर सकें.

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

बर्थडे के लिए शोएब के कजीन्स ने घर को स्पेशली डेकोरेट किया था. उन्होंने डेकोरेशन के लिए ब्लू कलर थीम का बैकग्राउंड सिलेक्ट किया था और बलूनबायर डेकोरेटिव आइटम्स से घर सजाया था. रुहान का केक भी ब्लू थीम्ड था. दीपिका जैसे ही रुहान को बर्थडे केक दिखाती हैं वो खुशी से उछल पड़ा.

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

इसके बाद सभी फैमिली मेंबर्स के बीच रुहान ने केक कट किया और सभी को अपने हाथ से केक खिलाया. इसके बाद सभी फैमिली मेंबर्स ने एक एक करके रुहान को गिफ्ट दिया, जिसे खोलने के लिए रुहान एक्साइटेड दिखा. लेकिन पापा शोएब के दिये गिफ्ट ने उसका ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा. शोएब ने बेटे को वाइट रंग की मर्सिडीज टॉय ट्रेन और सायकल दी, जिसे देखकर रुहान खुश हो गया, उसने कार में बैठकर घर का चक्कर भी लगाया. 

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

इसके बाद सभी ने रुहान को गिफ्ट देकर आशीर्वाद दिया और बर्थडे विश किया. रुहान ने भी एक एक कर सारे गिफ्ट्स खोले. इतने सारे गिफ्ट्स देखकर वो खुश हो गया. शोएब के इस व्लॉग पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और रुहान को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

अगले दिन शोएब फिर से हॉस्पिटल के लिए निकल गए. निकलने से पहले उन्होंने रुहान पर ढेर सारा प्यार लुटाया और पापा की हेल्थ अपडेट भी दी. बता दें कि रोज़ ट्रेवलिंग से बचने के लिए शोएब ने हॉस्पिटल के पास ही एक फ्लैट किराए पर ले लिया है, ताकि वो पूरे टाइम अपने पापा के आसपास बने रहें. 

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar celebrate son Ruhaan's third birthday

Share this article