Close

वाइफ ट्विंकल खन्ना बहुत खतरनाक क्रिटिक हैं, अक्षय कुमार ने किया खुलासा, बोले- उन्हें मेरी बहुत कम फिल्में पसंद आती हैं (Akshay Kumar Reveals Wife Twinkle Is Dangerous Critic Rarely Liked Films Welcome To The Jungle)

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक सीक्रेट का खुलासा किया. अक्षय ने बताया कि उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) उनकी सबसे बड़ी और खतरनाक क्रिटिक (Biggest And Dangerous Critic) हैं. लेकिन जब ट्विंकल ने हालिया रिलीज फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) के ट्रेलर की प्रशंसा की तो अक्षय की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई.

Akshay Kumar

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय से ये सवाल पूछा गया कि उनका सबसे बड़ा क्रिटिक कौन है? अक्षय ने बिना देरी किए अपनी वाइफ का नाम लिया. हंसते हुए अक्षय बोले- ट्विंकल, वो बहुत डेंजर्स क्रिटिक हैं. डेंजर्स मतलब बहुत डेंजर्स. वो कभी भी मेरी क्लास लगा सकती हैं. उनके सामने मेरी कुछ नहीं चलती.

Akshay Kumar and Wife Twinkle

एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा भी शेयर किया. अक्षय ने बताया- कुछ दिन पहले मुझे ट्विंकल ने एक ऐसा मैसेज मिला, जिसने मेरा पूरा दिन बना दिया. मैं एक फिल्म की डबिंग कर रहा था, तभी ट्विंकल का मैसेज आया कि उन्हें वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर बेहद पसंद आया है. मैंने तुरंत वहीं पर बैठे प्रियदर्शन सर से कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने पूछा क्यों? तो मैंने कहा कि मेरी वाइफ ने मेरे ट्रेलर की तारीफ की है.

Akshay Kumar and Wife Twinkle

असल में ट्विंकल से तारीफ मिलना मेरे लिए किसी अवॉर्ड जीतने से कम नहीं है. क्योंकि मेरी वाइफ अक्सर मेरी फिल्मों को देखकर सीधा मुंह पर बोल देती है कि ये क्या बना दिया? मजेदार बात तो ये है कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी हो जाए, तब भी ट्विंकल अपनी राय बदलने वालों में से नहीं हैं. उन्हें जो सही लगता है, वो खुलकर कहती हैं.

Akshay Kumar and Wife Twinkle

बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की ये खट्टी मीठी नोकझोंक और ईमानदारी उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आती है. अक्सर पावर कपल सोशल मीडिया और अपने इंटरव्यू में अपनी मैरिड लाइफ के मज़ेदार किस्से शेयर करते रहते हैं.

Share this article