Close

‘क्या तूफानी एंट्री मारी है…’ एक महीने के हुए दिव्यांका त्रिपाठी के ट्विन्स, ईशा मां ने क्यूटेस्ट अंदाज़ में किया वन मंथ सेलिब्रेशन, शेयर किया फनी वीडियो (‘Kya Toofani Entry Mari Hai’: Divyanka Tripathi celebrates her twins baby boys one month anniversary in cutest way, Shares Glimpse)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों लाइफ का बेस्ट फेज़ एन्जॉय कर रहे हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर खुशियां आई हैं. 42 की उम्र में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों (Divyanka Tripathi's twin babies) को जन्म दिया है और इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 26 मई को ट्विन्स को वेलकम किया था. 26 जून को उनके ट्विन्स एक महीने (Divyanka Tripathi's twins turn one) के हो गए और उनकी वन मंथ एनिवर्सरी कपल ने क्यूटेस्ट अंदाज़ (Divyanka Tripathi celebrates her twins baby boys one month anniversary) में सेलिब्रेट किया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Divyanka Tripathi

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही फनी सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिव्यांका और विवेक ने ट्विन बेबीज को थाम रखा है. हालांकि उन्होंने बेबीज़ का फेस नहीं दिखाया है, उनको बैक दिखाया है. दोनों के लिए दो कप केक पर कैंडल्स सजाए हैं और दोनों बेबीज़ कैंडल्स बुझाते हैं. 

Divyanka Tripathi Twins

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "क्या तूफानी एंट्री मारी है मेरी लाइफ में मेरे जान्स. हमारा साथ में 1 महीने पूरा.... हम पहले क्यों नहीं मिले?" 

Divyanka Tripathi

इसके अलावा दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेबीज़ के वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पर किये गए डेकोरेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने टेबल को बलून्स से सजाया है, जिस पर लिखा है- वन मंथ एनिवर्सरी. इसके अलावा उन्होंने डोरेमोन थीम के केक की झलक भी शेयर की है, जिसपर लिखा है हैप्पी वन मंथ T1 एंड T2 (त्रिपाठी 1 और त्रिपाठी 2). 

Divyanka Tripathi

फैंस और सेलेब्स दिव्यांका के बच्चों को 1 महीने का होने पर बधाई दे रहे हैं. साथ ही उनके सेलिब्रेशन के अंदाज़ को फनी बताया है. अब सभी को बेबीज के फेस रिवील और नाम के रिवील होने का इंतजार है. 

Divyanka Tripathi

Share this article