दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों लाइफ का बेस्ट फेज़ एन्जॉय कर रहे हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर खुशियां आई हैं. 42 की उम्र में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों (Divyanka Tripathi's twin babies) को जन्म दिया है और इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 26 मई को ट्विन्स को वेलकम किया था. 26 जून को उनके ट्विन्स एक महीने (Divyanka Tripathi's twins turn one) के हो गए और उनकी वन मंथ एनिवर्सरी कपल ने क्यूटेस्ट अंदाज़ (Divyanka Tripathi celebrates her twins baby boys one month anniversary) में सेलिब्रेट किया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही फनी सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिव्यांका और विवेक ने ट्विन बेबीज को थाम रखा है. हालांकि उन्होंने बेबीज़ का फेस नहीं दिखाया है, उनको बैक दिखाया है. दोनों के लिए दो कप केक पर कैंडल्स सजाए हैं और दोनों बेबीज़ कैंडल्स बुझाते हैं.

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "क्या तूफानी एंट्री मारी है मेरी लाइफ में मेरे जान्स. हमारा साथ में 1 महीने पूरा.... हम पहले क्यों नहीं मिले?"

इसके अलावा दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेबीज़ के वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पर किये गए डेकोरेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने टेबल को बलून्स से सजाया है, जिस पर लिखा है- वन मंथ एनिवर्सरी. इसके अलावा उन्होंने डोरेमोन थीम के केक की झलक भी शेयर की है, जिसपर लिखा है हैप्पी वन मंथ T1 एंड T2 (त्रिपाठी 1 और त्रिपाठी 2).

फैंस और सेलेब्स दिव्यांका के बच्चों को 1 महीने का होने पर बधाई दे रहे हैं. साथ ही उनके सेलिब्रेशन के अंदाज़ को फनी बताया है. अब सभी को बेबीज के फेस रिवील और नाम के रिवील होने का इंतजार है.

