आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बताया कि हमारे घर में न तो मैं असली अल्फा (रियल Alfa) हूं और न ही उनके हसबैंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एनिमल हैं. चलिए आलिया भट्ट से ही जानते हैं उनके घर में एक ही बॉस है, और वो है..

अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट निडर स्पाई का किरदार निभा रही हैं, लेकिन अपने घर की बॉस आलिया नहीं है. उनके घर का इंचार्ज कोई और हैं. अपनी फैमिली लाइफ के बारे एक्टर ने बताया कि वो घर में असली 'अल्फा' नहीं हैं और न ही रणबीर कपूर भी घर में असली 'एनिमल' हैं.

यूट्यूबर माईमिसआनंद के साथ चैट करते हुए आलिया भट्ट से उनकी फैमिली लाइफ के बारे में बात हुई. आलिया से ये सवाल पूछा गया कि क्या वे घर पर अल्फा है और रणबीर कपूर एनिमल? असल में सवाल ये था कि घर में फैसले कौन लेता है यानी घर का असली बॉस कौन है.

आलिया ने बिना देरी किए तपाक से हंसते हुए जवाब दिया राहा. आलिया कहती हैं - उनकी 3 साल की बेटी राहा ही घर चलाती है. राहा को लगता है कि उसकी मम्मी कूल है. लेकिन घर में सारे फैसले वही लेती हैं. आलिया ने राहा के उस रिएक्शन को भी याद किया जब घर पर राहा ने उन्हें पायजामे में देखा था. एक्ट्रेस ने बताया- असल में घर पर राहा ही एनिमल है और अल्फा भी. वो जेन अल्फा है. मुझे उस से बहुत सारे कॉम्प्लीमेंट्स मिलते हैं. और मुझे वो कॉम्प्लीमेंट्स अच्छे लगते हैं.

एक दिन मैं घर पर जींस पहनकर बैठी थी. तो उसने मुझ से पूछा- आप कहां जा रहे हो? तो मैने कहा - मैं घर पर नाइट क्लॉथ्स में नहीं रह सकती. तो उसने मुझे जवाब दिया कि नहीं, आप घर में ऐसे नहीं रहते हो. उसका जवाब सुनकर मैं हैरान रह गई.
