Close

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम रखे तूफान और तबाही, हसबैंड विवेक दहिया हुए भावुक, बोले – मदरहुड ने बदल दी जिंदगी, ब्रेस्टफीडिंग के लिए 12 घंटे तक बैठती है एक्ट्रेस (Divyanka Tripathi Twins Names Toofan- Tabahi Motherhood Changed Life Breastfeeding 12 Hours Husband Vivek Dahia Emotional)

टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi And Vivek Dahia) के घर पर शादी के 10 साल बाद डबल खुशियों ने दस्तक दी है. हाल ही में दिव्यांका और विवेक जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स (Parents Of Twins Babies) बने हैं और कपल ने अपने बच्चों के निक नेम (Nick Name) भी सोच लिए हैं

Divyanka Tripathi and Husband Vivek Dahia

हाल ही में जुड़वां बेटों के पैरेंट्स दिव्यांका और विवेक अपने नए ब्लॉग्स में दोनों बेटों के निक नेम पर डिस्कस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों कन्फ्यूज हैं कि बेटों के नाम क्या रखें.

Divyanka Tripathi

एक ब्लॉग में दिव्यांका की मम्मी ने कहा था कि बच्चों के निक नेम टी से शुरू होने चाहिए. बस फिर विवेक और दिव्यांका ने अपनी अपनी पसंद के नाम बताने शुरू कर दिए जो टी से शुरू होते हैं. ब्लॉग में विवेक कहते हुए दिखाई देते है कि बच्चों के नाम तूफान और तबाही रखे देते हैं, कैसे लगे बताओ.

फिर दिव्यांका कहती है कि ट्विस्टर और टोर्नेडो रख देते हैं. दिव्यांका और विवेक ने फिर कहते है कि चलो बच्चों के नाम चाइनीज भाषा में रखते हैं- ताइक्वांडो और ताइची. हालांकि काफी सारे नाम बताने के बाद भी दिव्यांका और विवेक अपने बच्चों के नाम फाइनल नहीं कर पाते हैं.

Divyanka Tripathi and Husband Vivek Dahia
Divyanka Tripathi and Husband Vivek Dahia

ब्लॉग में आगे दिव्यांका अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बताती हैं कि जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद पहले दो दिन बहुत डिफिकल्ट थे. कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इनके लिए चीजें कैसे करनी हैं. लेकिन समय के साथ साथ धीरे धीरे सारी चीजें समझ आनी लगीं. बच्चों को फीडिंग कराने से लेकर उनके सोने तक उन से जुड़ी हर बात मुझे समझ आने लगीं.

Divyanka Tripathi and Husband Vivek Dahia

अपनी पैरेंट्सहुड जर्नी के बारे में दिव्यांका ने बताया कि दोनों जुड़वा बच्चों की परवरिश करने में उनके पति उनकी पूरी मदद कर रहे हैं. जैसे - फीड कराने के बाद बिना बोले ही विवेक बच्चों को डकार दिला देते हैं. रोने पर गोद में उठाकर घुमाने लगते हैं.

Divyanka Tripathi

फिर विवेक भी दिव्यांका की तारीफ करते हुए कहते हैं कि दिव्यांका भी बच्चों के लिए बहुत स्क्रीफाइस कर रही हैं. मुस्कुराते हुए बच्चों को लेकर 12-14 घंटे बैठती हैं. उन्हें फीड कराती हैं. कभी कोई शिकायत नहीं करतीं. उनका बहुत ध्यान रखती हैं.

Share this article