गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) में कंटेस्टेंट हैं. शो के प्रीमियर के दौरान ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वो गौरव से तलाक (Gurav Khanna-Akanksha Chamola divorce) ले रही हैं. उनके इस रिविलेशन के बाद फैंस शॉक्ड रह गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि दोनों तलाक क्यों ले रहे हैं. अब आकांक्षा चमोला ने खुद इसकी वजह (Akanksha Chamola breaks silence divorce) बता दी है.

'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर में आकांक्षा ने बताया था कि पिछले एक साल से गौरव और वो अलग-अलग रह रहे हैं. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है. गौरव भी अपने पैरेंट्स के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं. अब आकांक्षा ने शो में अपने को कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के साथ बातचीत के दौरान बताया है कि वो तलाक क्यों ले रही हैं.

आकांक्षा ने गौरव के बारे में बात करते हुए कहा, "जब हम शादी में थे, तब मुझमें मदरहुड की फीलिंग कभी थी ही नहीं, लेकिन मैं इस फीलिंग को समझने के लिए हमेशा तैयार थी. मैंने इसे कभी दबाया नहीं. लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं मदरहुड के लिए बनी ही नहीं हूं और गौरव को भी इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं थी, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ उनकी यह सोच बदल गई."

आकांक्षा ने आगे कहा, "अब, वह बच्चे पैदा करना चाहता है और मैं उसे वह नहीं दे सकती. मेरे अंदर हिम्मत नहीं है. मैंने बहुत पहले ही बोल दिया था कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं. मैं मां बनना ही नहीं चाहती हूं. हमारी इस पर चर्चा हुई. मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो मुझे छोड़ दो. ईमानदारी से कहूं 99% लोग शादी करना चाहते हैं क्योंकि वो बच्चे और परिवार चाहते हैं, आगे बढ़ना है, वरना आप शादी क्यों करोगे. अपनी जगह वह गलत नहीं है. फिर बिग बॉस हुआ तब मुझे एहसास हुआ कि इसको बहुत ज्यादा है और मैं नहीं कर पा रही हूं. मैं उसको इस सिचुएशन में नहीं डालना चाहती. मैं बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहती, क्योंकि मैं पूरी जिंदगी चाइल्ड-फ्री रहना चाहती हूं."

बता दें कि गौरव जब बिग बॉस में थे तब उन्होंने इच्छा जताई थी कि पिता बनना चाहते हैं. गौरव ने कहा था, "मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन हमारे बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान कर रहा हूं. एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था, लेकिन फिर वह इसके लिए तैयार नहीं थीं और मैंने उनकी बात समझी. अब प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा ही."
