Close

जब क्रिकेटर इमरान खान को हो गया था रेखा से प्यार, शादी तक पहुंच गई थी बात, रेखा की मां ने ज्योतिषी से भी कर ली थी बात, जानें दिलचस्प किस्सा (When Pakistani cricketer Imran Khan fail in love with Rekha, Both almost got married, Her mom even consulted an astrologer)

आज भी रेखा (Rekha) के पूरे करियर से ज़्यादा ज़िक्र उनकी लव स्टोरीज़ (Rekha's love stories) को लेकर ज़्यादा होता है. रेखा को चाहनेवाले हज़ारों थे, लेकिन रेखा ने जिनको चाहा, उनकी लिस्ट भी छोटी नहीं है. अमिताभ बच्चन, विनोद मेहरा, राकेश रोशन, राज बब्बर... रेखा ने कितनों को चाहा, पर मुकम्मल प्यार उन्हें कभी नहीं मिल पाया. रेखा की एक और मोहब्बत की दास्तान है, जिसके बारे में बहुत कम बात की गई. हम बात कर रहे हैं रेखा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान (Pakistani cricketer Imran Khan) के प्यार के दास्तान की.

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत

Rekha

इमरान खान की गिनती दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटर्स में होती थी. वो आम लड़कियों ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के भी फेवरेट हुआ करते थे. बॉलीवुड की कई लीडिंग लेडीज से उनका नाम जुड़ा. इसमें जीनत अमान, शबाना आजमी संग कई और भी शामिल थीं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी रेखा संग उनके लिंकअप की खबरों ने.

बीच पर घंटों समय बिताते रेखा-इमरान 

Imran Khan

ये 80 के दशक की बात होगी, जब इमरान खान और रेखा (Rekha and Imran Khan love story) एक दूसरे को दिल दे बैठे थे और दोनों के प्यार की दास्तान लोगों के बीच सुर्खियां बन गईं. रेखा और इमरान को कई मौकों पर साथ देखा जाने लगा. उनकी आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं रहा. कहा जाता है कि रेखा और इमरान मुंबई के खूबसूरत बीच पर एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे. इतना ही नहीं, इमरान जब भी इंडिया में होते, रेखा की फिल्मों की शूटिंग पर भी ज़रूर जाते. 

प्यार के रंग बिखेर रहे थे इमरान और रेखा

Rekha

1985 में पब्लिश हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान और रेखा 'प्यार के रंग बिखेर रहे हैं' और एक-दूसरे पर पूरी तरह फिदा थे. कहा जाता है कि जिन लोगों ने भी रेखा और इमरान को बीच पर एक-दूसरे के साथ देखा, वो उनकी नजदीकियों को देखते ही समझ जाते थे कि दोनों जुनून की हद तक एक-दूसरे से प्यार करते हैं. 

रेखा की मां को पसंद था ये रिश्ता

Rekha

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि रेखा की मां पुष्पावली को इमरान बहुत पसन्द थे और वो इस रिश्ते से बहुत खुश थीं. पुष्पावली चाहती थीं कि रेखा और इमरान शादी कर लें. दोनों की शादी के सिलसिले में वो दिल्ली के एक ज्योतिषी से भी मिली थीं. उन्होंने ज्योतिषी से पूछा था कि क्या रेखा और इमरान की शादी हो पाएगी. ज्योतिषी ने क्या कहा, ये तो कोई नहीं जानता. लेकिन उनके रिश्ते का क्या अंजाम हुआ ये सभी जानते हैं.

एक रिश्ता जो कभी जुड़ा नहीं

Imran Khan

हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया कि शायद दोनों सगाई कर लेंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ नहीं. रेखा और इमरान में से किसी ने इसकी वजह नहीं बताई, लेकिन रेखा का दिल एक बार फिर टूट गया और एक मोहब्बत की दास्तान फिर अधूरी रह गई.

मैं फिल्म एक्ट्रेस से शादी करने को सोच भी नहीं सकता

Rekha

इसके बाद इमरान का नाम जीनत अमान, शबाना आज़मी और मुनमुन सेन से भी जुड़ा, लेकिन सारे रिश्ते टेम्परेरी ही साबित हुए. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को डेट करने के मुद्दे पर इमरान खान ने एक बार कहा था, "एक्ट्रेसेस का साथ थोड़े समय के लिए अच्छा होता है. मैं कुछ समय तक उनकी संगति का मजा लेता हूं और फिर आगे बढ़ जाता हूं. मैं फिल्म एक्ट्रेस से शादी करने की कल्पना भी नहीं कर सकता."

Share this article