Close

‘शादी से पहले 5 साल लिव इन में रहो’ 74 की उम्र में ज़ीनत अमान की युवाओं को सलाह, बोलीं- ’15 साल तकलीफ भरी शादी से लिव इन बेहतर’ (‘Rather Have 5 Joyous Years Than 15 Miserable Ones’: Zeenat Aman Advocates Live-In Relationships)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्‍ट्रेस और 80 के दशक में बड़े पर्दे की 'सेक्‍स सिंबल' रहीं जीनत अमान (Zeenat Aman) को उनकी पहली ही फ़िल्म से 'दम मारो दम गर्ल' का टैग मिल गया. उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस के लिए सारी तय सीमाएं बदल दी थीं. ज़ीनत हमेशा से ही अपने बोल्डनेस और खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं. अब 74 की उम्र में भी वो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं और रिश्तों पर भी खुलकर (Zeenat Aman on relationship) बात करती हैं. अब उन्होंने आज जी जेनरेशन को शादी से पहले लिव इन में रहने की सलाह दी है. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. 

Zeenat Aman

ज़ीनत हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आजकल रिश्तों में बढ़ रहे कंप्लीकेशन्स पर बात कर रही थीं. ऐसे में उन्होंने लिव-इन रिलेशनश‍िप (Zeenat Aman on Live-In Relationships) की जमकर वकालत की. उन्होंने कहा, आज के समय में लिव इन पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है, ताकि शादी से पहले पार्टनर संग अपनी कम्पेटिबिलिटी जान सकें.

Zeenat Aman

जीनत ने एक हालिया इंटरव्‍यू में शादी जैसे कानूनी रिश्‍ते और जीवन भर के कमिटमेंट पर आज के कपल्‍स को सलाह दी. एक्‍ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा है कि 15 साल की दुखभरी शादी से बेहतर है कि 5 साल लिव-इन में रहो. "आपको ये पता होना चाहिए कि आप मेंटली और इमोशनली एक दूसरे के लिए कंपेटेबल हैं या नहीं. पैसों को लेकर आप दोनों क्या सोचते हैं. आप दोनों के बीच बॉन्डिंग ही नहीं है तो ऐसे रिश्ते का क्या फायदा. अगर आप दोनों के बीच ही कोई तालमेल नहीं है तो आप अपने बच्चे को कैसे पालेंगे. क्या ये बेहतर नहीं है कि 15 साल मुश्किलों भरी जिंदगी बिताने की बजाय 5 साल खुशहाल ज़िंदगी बिताई जाए. मेरा तो यही मानना है."

Zeenat Aman

जीनत ने कहा कि वो अपने दोनों बेटों को भी हमेशा यही सलाह देती हैं. उन्होंने आगे कहा, "रिश्तों में दोनों पार्टनर को एक दूसरे के लिए एफर्ट्स करते रहना चाहिए. एक दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए. हनीमून फेज़ हमेशा नहीं रहता. ये उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए. वक्त के साथ रिश्ते भी बदलते हैं. उस बदलाव को एक्सेप्ट करके एडजस्टमेंट और कम्प्रोमाइज करना सीखना होगा. रिश्ता लंबा चलाना है तो रोमांस पर डिपेंड रहने की बजाय कमिटमेंट की ज़रूरत होगी."

Zeenat Aman

बता दें ये पहली बार नहीं है जब जीनत ने रिश्तों पर इतने खुलकर बात की है. इससे पहले भी उन्होंने लिव इन को सपोर्ट करते हुए कहा था, "शादी करने से पहले लोगों को लिव-इन में रहने की कोशिश करनी चाहिए. मैं अपने बेटों को भी यही सलाह देती हूं. कुछ घंटों के लिए किसी के सामने अपना बेस्ट देना बहुत आसान होता है, लेकिन रोज की चीजों के बीच साथ रह पाना ही असली टेस्ट है." उनका ये बयान सायरा बानो और मुमताज़ को अच्छा नहीं था और उनके बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई थी.

Zeenat Aman

जीनत यंग जनरेशन के बीच बेहद पॉपुलर हैं. इसकी वजह है कि जीनत मॉडर्न रिलेशनशिप और मॉडर्न लाइफ प्रॉब्लम्स पर खुलकर बोलती हैं, जिससे यंग यूजर्स काफी रिलेट करते हैं और अपने इन्हीं पोस्ट और बातों के जरिए जीनत अमान यंगस्टर्स की फेवरेट बन गई हैं.

Share this article