Close

एक्ट्रेसेस के बैकशॉट्स लेने पर नेहा धूपिया ने दी पैपराजी को चेतावनी, गुस्साई एक्टर बोलीं- ‘बोल-बोल कर थक गए हैं आप लोगों को’ (‘Bol Bol Kar Thak Gaye Hain’ Neha Dhupia Warns Paparazzi Against Taking Backshots Of Actresses)

हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई नेहा धूपिया (Neha Dhupia) पैपराजी को देखकर बुरी तरह से भड़क गईं. नेहा का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पैपराजी को चेतावनी तक दे डाली. गुस्साई नेहा बोलीं कि फिल्म एक्ट्रेसेस के बैकशॉट्स लेना बंद (Stop Taking Backshots Of Actresses) करें. जबकि इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस ने उनसे अनेक बार ऐसा न करने की रिक्वेस्ट भी की है.

Neha Dhupia

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इंडस्ट्री की मोस्ट लवेबल और बेबाक एक्ट्रेस हैं, जो मीडिया के सामने निडर होकर धड़ल्ले से अपनी राय रखती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल हुईं. जहां पर वे पैपराजी को फिल्म एक्ट्रेसेस के बैकशॉट्स को पोस्ट करने पर डांट लगाती हुई नजर आईं. इतना ही नहीं नेहा ने पैपराजी से सवाल भी किया कि कैमरामैन ऐसा क्यों करते हैं. एक्ट्रेसेस के बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी कैमरामैन उनके बैकशॉट्स के वीडियो क्लिक करते हैं.

Neha Dhupia

अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए नेहा बोलीं- ये बदतमीज़ी से बैकशॉट्स कौन लेता है तुम लोग में से? कौन लेता है? बंद करो ये सब. कुछ पल रुकने के बाद एक्ट्रेस फिर बोली - मेरा बैक शॉट्स नहीं करना है. किसी भी एक्ट्रेस का नहीं करना है. बोल बोल कर थक गए हैं. बैग उठाकर, बुक उठाकर एक्ट्रेस के पीछे पीछे चलना...ये सब नहीं चलेगा अभी...बंद करो ये सब. हम लोग बहुत इज़्ज़त से बात करते हैं आप लोगों से लेकिन आप लोग... मत करो ये सब...

Neha Dhupia

अनेक एक्ट्रेसेस ने पपराजी से उनके बैकशॉट्स न लेने की रिक्वेस्ट भी की, लेकिन ऑब्जेक्शन के बाद भी एक्ट्रेसेस के बैक शॉट्स के वीडियो इंटरनेट पर घूमते रहते हैं.

Neha Dhupia

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बता दें कि फिलहाल नेहा धूपिया अपने हसबैंड अंगद बेदी के साथ डबल डेट नाम से एक चैट शो को होस्ट कर रही हैं. हाल ही में कपल ने फैंस को अपने चैट शो की झलक दिखाई है.

Neha Dhupia

Share this article