कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 'नमामि शमीशाम' (Namami Shamishaam) नाम से एक डिवोशनल ट्रैक रिलीज किया था. ये डिवोशनल ट्रैक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने एक नोट लिखा, जिसमें ये बताया है ये डिवोशनल ट्रैक उनकी लाइफ का एक इमोशनल चैप्टर बन गया है. जब भी वे इसे सुनती है तो उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के दिन याद आ जाते हैं.

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने महाकाल मंदिर की स्पिरिचुअल जर्नी की झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस स्प्रिचुअल जर्नी में एक्ट्रेस के साथ उनके हसबैंड राघव चड्ढा भी शामिल थे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में एक्ट्रेस ने मंदिर विजिट के स्पिरिचुअल पलों को कैप्चर किया है.

इस वीडियो में परिणीति पूजा के समय सिर पर पल्लू रखे हुए पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. जबकि राघव चड्ढा ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिए. पूजा करते हुए दोनों में भगवान शिव के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए दिख रहे हैं. कपल ने मिलकर विधि-विधान के साथ आरती भी की.

असल में परिणीति ने ये शिव स्तुति उस समय रिकॉर्ड की थी, जब वे प्रेग्नेंट थीं. प्रेग्नेंसी के दौरान एक बेहद शांतिपूर्ण सुबह में मैंने रिकॉर्ड किया था. शेयर किए गए इस वीडियो के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा है-

प्रेग्नेंसी के दिनों में, एक बहुत शांत सुबह में मैंने इस शिव स्तुति को रिकॉर्ड करने का फैसला लिया. मैंने ये कभी नहीं सोचा था इस शिव स्तुति को लोगों का इतना प्यार मिलेगा. मुझे बहुत प्राउड फील हो रहा है कि इस शिव स्तुति ने आप लोगों की मॉर्निंग प्लेलिस्ट में जगह बना ली है. ठीक वैसे ही जैसे इतने सालों से हमारी फैमिली में बनाई है.

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि परिणीति चोपड़ा हाल ही में भी अपने हसबैंड राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश, उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने के लिए गईं थीं.

अपने इस स्प्रिचुअल विजिट के दौरान कपल ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की और अनेक ट्रेडिशनल रस्मों को एक साथ मिलकर निभाया.
