Close

माही विज बेटी तारा के साथ एंजॉय कर रही दुबई में, देखें ख़ूबसूरत तस्वीरें (Mahhi Vij is enjoying her time in Dubai with daughter Tara, see the beautiful photos)

Mahhi Vij with daughter Tara

हर मां के लिए उसके बच्चे ही उसकी दुनिया रहते हैं. वो चाहकर भी ख़ुद को उनसे अलग नहीं कर पाती. कुछ ऐसा ही हाल है माही विज का. उनकी बेटी तारा उनकी जान है. तभी तो वे कहती हैं- ज़िंदगी इसके साथ अच्छी लगती है सच में...

Mahhi Vij with daughter Tara

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने बेटी तारा के साथ एंजॉय करते हुए ढेर सारी तस्वीरें साझा कीं. जहां वे मौज-मस्ती करते वॉटर फन, आइस, बाइक, फूड हर तरह की चीज़ों का आनंद उठाते हुए भरपूर जी रही हैं.

Mahhi Vij with daughter Tara

शादी के पंद्रह साल बाद वे जय भानुशाली से अलग हो गई हैं. लेकिन सिंगल पैरेंटिंग के ज़रिए उन्होंने बेटी को कभी भी पिता की कमी महसूस होने नहीं दी. एक सुपर मॉम की तरह वे तारा का ख़्याल रख रही हैं. दुबई बेटी के साथ छुट्टियों का लुत्फ़ उठाते देख फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए.
मां तो मां होती है...
हमेशा साथ ख़ुश रहें...
किसी और की ज़रूरत नहीं है.. एक मां एक ही समय में मां और पिता दोनों की ज़िम्मेदारी उठा सकती है. गॉड बैल्स यू...
माही आप ग्रेट और वंडरफुल मां हो... आपको ढेर सारा प्यार... आपकी स्माइल अच्छी लगती है...

यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर- यहां सुनी कहानियों ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए… (Bhumi Pedenkkar- The stories I heard here gave me goosebumps…)


एक ने तो आबू धाबी आने तक का न्यौता दे दिया. उनसे मिलने और कई घूमने के जगहों की लिस्ट भी दे दी.
देखिए दुबई ट्रिप एंजॉय करती मदर-डॉटर की ज़बर्दस्त टयूनिंग.

Mahhi Vij with daughter Tara
Mahhi Vij with daughter Tara
Mahhi Vij with daughter Tara
Mahhi Vij with daughter Tara
Mahhi Vij with daughter Tara

हाल ही में पूर्व पति जय से अलग होने को लेकर माही ने खुलकर बात की. इस साल जनवरी में उनका तलाक़ हो गया था. माना रिश्ता टूट गया, लेकिन इसके बावजूद बेटी तारा की ख़ातिर दोनों आज भी पति-पत्नी ना सही दोस्ती के रिश्ते से जुड़े हुए हैं. इस मुद्दे पर माही कहती हैं कि हमारे अलग होने को जय ने समझदारी से लिया. आज भी वे घर पर आते हैं तारा से मिलने. मेरे पिता भी कभी-कभी चाय पीने उनके पास चले जाते हैं. सच, रिश्ता ना रहा, पर बेटी के लिए दोनों आज भी क़रीब हैं.

 माही विज बेटी तारा के साथ एंजॉय कर रही दुबई में, देखें ख़ूबसूरत तस्वीरें-

Mahhi Vij with daughter Tara

 

Mahhi Vij with daughter Tara


यह भी पढ़ें: केतन मर्डर केस में अमाल मलिक ने कही खरी खरी… (Amaal Mallik speaks his mind on the Ketan murder case)

Photo: Social Media

Share this article